मुजफ्फरपुर जिले में चोरों का उत्पात चरम पर ,सकरा में लाखो की चोरी
मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार की राजधानी मुजफ्फरपुर जिले में इन दिनों अपराधी गतिविधियाँ तेज हो गयी अभी पिछले ही दिनों 6 जिन्दा कैन बम पुलिस ने पकड़ा और अबी दो दिनों का तजा मामला ले तो पुलिस ने अलग-अलग करवाई में शराब कारोबारी से लेकर अंतर जिला लेवल के नशा खुरानी और लूटपाट करने वाले 10 लोगो धर दबोचा लकिन इसके वावजूद भी निरंतर अपराधी घटना को अंजाम दे रहे है लूटपाट हत्या छिनाझपटी के अलावा इन दिनों चोरी की घटना भी चरम पर है
ये भी पढ़े-बिहार के सीतामढ़ी में बनेगी माता सीता की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा
जिले में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद चोरी की घटनाएं प्रतिदिन घट रही है। लगातार चोरों द्वारा बंद घर और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है। इस बार चोरों ने बरियारपुर ओपी थाना क्षेत्र के मेथौरा व पैगम्बरपुर गांव में अबुल हसन,एवंम मोहम्मद सुबेजान के घर को निशाना बनाया।
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर पुलिस ने लूटपाट करने वाले चार अपराधियों को किया गिरफ्तार
देर रात पीछे के रास्ते से शातिर चोर घर मे घुस गए। जिस कमरे में अबुल हसन की पत्नी सोई हुई थी उसके दरवाजे को बाहर से हैंडल लगाकर बंद कर दिया। फिर दूसरे कमरों में जाकर आराम से बक्सा और अलमीरा का ताला तोड़ा। इसमे रखे जेवरात, कीमती कपड़े समेत अन्य सामान ले कर चलते बने। बताया जाता है की उस परिवार में एक महिला रहती थी। उसका और परिवार बाहर रहते है।
ये भी पढ़े-कटनी जिले में नर्मदा घाटी परियोजना की सुरंग धंस गई नौ मजदूर दब गए।
सामान लेकर चोर आसानी से पीछे के रास्ते से भाग निकले। सुबह होने पर महिला ने घर का दरवाजा खोला तो बाहर से बंद पाया तो महिला के चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोग दूसरे घर के छत के सहारे घर के अंदर जाकर कुंडी को खोल कर महिला को बाहर निकाला। वही दूसरी घटना पड़ोस के पैगम्बरपुर गांव में मोहम्मद सुबेजान के घर में पीछे के रास्ते चोर घर में घुस कर सोए हुए सभी व्यक्ति को बाहर से कुंडी लगाकर घर का कीमती सामान जेवरात कपड़ा वगैरह लेकर चलते बने। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची बरियारपुर ओपी पुलिस एसआई मनोज कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छान बीन की।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद