Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार के सीतामढ़ी में बनेगी माता सीता की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग   / असफाक खान 

    सीतामढ़ी : रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा सीतामढ़ी में जगत जननी मां सीता जी की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा बनाने का संकल्प लिया गया है। काउंसिल ने इसके कार्यान्वयन के लिए एक समिति "श्री भगवती सीता तीर्थ क्षेत्र समिति" का भी गठन किया है जिसके अध्यक्ष सांसद सुनील कुमार पिंटू बनाए गए हैं।


    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर पुलिस ने लूटपाट करने वाले चार अपराधियों को किया गिरफ्तार


    इस बाबत जानकारी देते हुए सांसद सुनील कुमार पिंटू ने बताया कि यह प्रतिमा 251 मीटर ऊँची होगी। प्रतिमा के चारों ओर वृत्ताकार रूप में भगवती सीता जी 108 प्रतिमाएं होंगी जो उनके जीवन दर्शन को बिना किसी शब्द के ही वर्णित करेगी। इन प्रतिमाओं के दर्शन के लिए इस स्थल को नौका - विहार तरीके से विकसित किया जाएगा।

    ये भी पढ़े-कटनी जिले में नर्मदा घाटी परियोजना की सुरंग धंस गई नौ मजदूर दब गए।

    माता सीता के जीवन दर्शन पर आधारित एक डिजिटल म्यूजियम का निर्माण शोध संस्थान तथा अध्ययन केंद्र भी बनाया जाएगा। इसी परिसर में अन्य देवी-देवताओं की भी स्थापना की जाएगी। वही, इस श्रीतुलसीदास जी, श्रीवाल्मीकि जी, श्री केशव जी समेत रामायण के प्रमुख पात्रों की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728