बिहार के सीतामढ़ी में मठ के महंत की हत्या
सीतामढ़ी : से इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर से आ रही है जहां मठ के महंत उमेश दास की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है।
ये भी पढ़े-उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर मतदान शुरू, CM धामी और हरीश रावत की साख दांव पर
जानकारी के मुताबिक परमानंदपुर के दुल्हन पोखर स्थित मठ के महंत उमेश दास की शव सुबह ग्रामीणों ने देखी जिसके बाद एक इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने उनके घर के जमीनी विवाद को लेकर उनकी हत्या हुई है। करीब 20 साल से जमीन का विवाद चल रहा था। इस मामले में मनेजर राय, हीरालाल राय, गणेशी राय समेत कई लोगों को आरोपित किया गया है।
ये भी पढ़े-गोवा के सभी 40 सीटों पर आज मतदान , 301 उम्मीदवार है मैदान
घटना की जानकारी मिलने पर डुमरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है। आगे की छानबीन की जा रही है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद