Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर मतदान शुरू, CM धामी और हरीश रावत की साख दांव पर



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग   / काजल कुमारी 


    नई दिल्ली: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा की सभी 70 सीटों पर आज वोटिंग होनी है। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक होगी। वोटों की गिनती और चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर कुल 632 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना-अपना भाग्‍य अजमा रहे हैं। इस दौरान 82 लाख 37 हजार 913 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


    ये भी पढ़े-गोवा के सभी 40 सीटों पर आज मतदान , 301 उम्मीदवार है मैदान

    राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के बीच देखी जा रही है। लेक‍िन कई सीटों पर आम आदमी पार्टी, बीएसपी, सपा और उत्तराखंड क्रांति दल और न‍िर्दलीय उम्‍मीदवारों की मौजूदगी चुनावी मुकाबले को द‍िलचस्‍प बना दिया है। 


    इस बार के चुनावों में खटीमा, लालकुआं और गंगोत्री सीटों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से तीसरी बार जीतने का प्रयास कर रहे हैं वहीं कांग्रेस महासचिव और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लालकुआं से किस्मत आजमा रहे हैं। आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से चुनावी मैदान में हैं। 


    ये भी पढ़े-UP में दुसरे चरण में 55 सीटों के लिए मतदान शुरू ,586 उम्मीदवार का भाग्य होगा EVM में बंद

    गौरतलब कि 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को खत्म हो रहा है। राज्य में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 57 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी जबकि विपक्षी दल कांग्रेस को महज 11 सीटें मिली थीं। त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन चार साल बाद उन्हें हटाकर बीजेपी ने पहले तीरथ सिंह रावत और महज कुछ महीने बाद पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया।  

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728