कटनी जिले में नर्मदा घाटी परियोजना की सुरंग धंस गई नौ मजदूर दब गए।
कटनी, मध्यप्रदेश स्थित कटनी जिले के स्लीमनाबाद में शनिवार रात बरगी अंडरग्राउंडर नहर की एक निर्माणाधीन सुरंग अचानक धंस गई। बताया जा रहा है कि इसमें कुल नौ मजदूर फंस गए जिसमें से कईयों को निकाला जा चुका है। जबलपुर से मौके पर पहुंची स्टेट डिजआस्टर इमरजेंसी फोर्स (SDERF) की टीम की सहायता से राहत व बचाव कार्य चलाया गया और टीम के सफल प्रयास से मजदूरों को मलबे से निकालने का काम जारी है।
ये भी पढ़े-पालघर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म के आरोप में 48 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
टनल हादसे के दौरान मलबे से सुरक्षित निकाले गए मजदूरों की पहचान भी कलेक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। इसमें मजदूर दीपक, नर्मदा व मुन्नीदास पडकुर गांव, जिला सिंगरौली के रहने वाले हैं। वहीं इंद्रमणी कोल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बड़कुर थाना चितरंगी जिला सिंगरौली, विजय कोल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बड़कुर थाना चितरंगी जिला सिंगरौली को एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल बाहर निकाला। शेष मजदूरों को भी सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद