मुजफ्फरपुर पुलिस ने लूटपाट करने वाले चार अपराधियों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर: जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी लूटपाट करने का योजना बना रहे है। अहियापुर पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी कर चार अपराधियों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया ।वही इस मामले में नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने बताया कि इनका पूर्व में भी कई अपराधिक घटना दर्ज है ।
ये भी पढ़े-कटनी जिले में नर्मदा घाटी परियोजना की सुरंग धंस गई नौ मजदूर दब गए।
उन्होंने बताया कि जैसे ही पुलिस छापेमारी करने पहुंचा तो उन लोगों ने भागना चाहा ।लेकिन पुलिस की सक्रियता से दो अपराधी सोनू कुमार और विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से दो देसी कट्टा कुछ मादक पदार्थ भी बरामद हुआ है । वही दोनों अपराधियों से पूछताछ के दौरान बताया कि वे लोग कोलुआ पर पैगंबरपुर में व ब्रर्ज किशोर कनेरा में रहता था।
ये भी पढ़े-पालघर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म के आरोप में 48 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
जब वहां भी छापेमारी की गई तो एक बंदूक कुछ मादक पदार्थ एवं अन्य सामान बरामद किया गया । ब्रर्ज किशोर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा । नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने बताया कि लूट और हत्या का काम करता था कितने को नशा खिलाकर लूटपाट भी किया है । नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने बताया कि इन अपराधियों से पूछताछ के दौरान आगे छापेमारी जारी है ।
इस आर्टिकल को शेयर करे .
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद