पुलिस के द्वारा पत्रकारो पर किये जा रहे अत्याचार के खिलाफ NUJ बिहार ने आक्रोश मार्च निकाला
मुजफ्फरपुर : जिले में पुलिस प्रशासन के द्वारा पत्रकारों पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ NUJ(बिहार) मुजफ्फरपुर इकाई के सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च में मोतीपुर थाना में तैनात दरोगा द्वारा NUJ(बिहार) मुजफ्फरपुर इकाई के सदस्य इरफान रिजवी एवं सहयोगी मोहम्मद हसनैन के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी करने पर सभी सदस्यों द्वारा आपत्ति दर्ज की गयी। आक्रोश मार्च के उपरांत NUJ(बिहार) मुजफ्फरपुर के 5 सदस्यीय कमेटी ने लिखित ज्ञापन के माध्यम से वरीय पुलिस अधीक्षक(SSP) मुजफ्फरपुर को सारी घटना से अवगत कराया। SSP मुजफ्फरपुर ने कहा की इस घटना की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे।
ये भी पढ़े-पटना डकैती मामले का भंडाफोड़, अपराधी कन्हाई नट गिरफ्तार
इस कार्यक्रम में मुकेश चौरसिया(अध्यक्ष) संजीव कुमार (प्रदेश कार्यकारिणी), अभिषेक आनंद (सचिव), अमर कुमार ओझा(संयुक्त सचिव), चंद्रप्रकाश, मानितोष कुमार अरविंद अकेला, प्रियंका सौरभ, शिवा सिंह, इरफान रिजवी, मोहम्मद हसनैन, निजाम समीर, उमा शंकर गिरी, सुशील कुमार, मयंक राज, कुमार गौरव, आसिफ रजा, मोहम्मद आरिफ, अभिषेक कुमार, मुकेश ठाकुर, राजकुमार साह, दीपक कुमार, राजन कुमार, नीरज कुमार, मासूम अंसारी, धर्मेंद्र कुमार तिवारी, महफूज कामिल, उदय प्रताप, सावन कुमार, राजन कुमार, सुशील कुमार, कमल कुमार, सुमित कुमार, अजय कुमार एवं अन्य कई साथी मौजूद थे।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद