पटना डकैती मामले का भंडाफोड़, अपराधी कन्हाई नट गिरफ्तार
दानापुर। शनिवार को दानापुर अनुमंडल पुलिस कार्यालय परिसर में दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि तीन थानों का डकैती कांड का उद्भेदन किया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ सरकारी स्कूल के पास झोपड़ पट्टी प्रभु नट का पुत्र कन्हाई नट के रूप में हुई है। प्रेस वार्ता में सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 11फरवरी को डकैती की घटना हुई थी जिसका प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
ये भी पढ़े-पंजाब चुनाव से ठीक एक दिन पहले स्मार्ट क्लास बड़ा दांव खेला केजरीवाल
मनेर थाना कांड संख्या 121/ 22 दर्ज है। इस कांड में वादी राहुल कुमार की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस कांड का उद्भेदन करते हुए गिरफ्तार अपराधी के पास 2 वर्दी, एक जोड़ा जूता, 2पीस चाकू, मोबाइल 21पीस एवं कुल ₹14000 नगद बरामद की गई है।
ये भी पढ़े-ईमानदार छवि वाले केजरीवाल की रिश्वतखोर पार्षद गीता रावत रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
गिरफ्तार अपराधी कन्हाई नट ने अपना जुर्म भी कबूल किया है एवं अपराधिक इतिहास भी रह चुका है। गिरफ्तार अपराधी कन्हाई नट ने और भी अपराधी का नाम लिया है उसकी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कांड का उद्भेदन में मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सहित जिला पुलिस बल मौजूद रहे।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद