Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    पीएम मोदी ने बजट को बताया 100 साल के विश्वास का बजट, कहा-इससे अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार 

     नई दिल्ली : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2022 की तारीफ की है। प्रधानमंत्री मोदी ने बजट को पीपुल फ्रेंडली और आम लोगों की आकांक्षा के अनुरूप बताया है। 


     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बजट 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास लेकर आया है। 


    ये भी पढ़े-बजट 2022 में नौकरी, घर, किसान और क्रिप्टो को लेकर किए बड़े ऐलान, पढ़ें निर्मला सीतारमण के पूरा भाषण


    पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नार्थ ईस्ट, ऐसे क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है। ये योजना पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की आधुनिक व्यवस्था का निर्माण करेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है। यह योजना पहाड़ी क्षेत्रों में परिवहन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी। यह हमारी सीमाओं पर बसे गांवों को और जीवंत बनाएगी।



    उन्होंने कहा कि भारत के कोटि-कोटि जनों की आस्था, मां गंगा की सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, इन पांच राज्यों में गंगा किनारे, नैचुरल फार्मिंग को प्रोत्साहन दिया जाएगा। 

    ये भी पढ़े- -BREAKING:31 जनवरी 2022 | खबर 10 तक में देखे 10 बड़ी खबरे | बागी हुए NDA के मकेश साहनी कहा पीएम और सीएम मुर्दाबाद के नारे लगाएंगे

    बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान हमारी सरकार ने एमएसएमई को समर्थन और मदद करने के लिए कई निर्णय लिए थे। अब क्रेडिट गारंटी को एक नए रिकार्ड में बढ़ा दिया गया है और इस बजट में कई नई पहलों की घोषणा की गई है।


    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ घंटों से देख रहा हूं, जिस प्रकार से इस बजट का हर क्षेत्र में स्वागत हुआ है, सामान्य मानवी की जो समारात्मक प्रतिक्रिया आई है, उसने जनता-जनार्दन की सेवा का हमारा उत्साह अनेक गुना बढ़ा दिया है।


    साथ ही उन्होंने कहा कि कल भाजपा ने मुझे सुबह 11 बजे बजट और आत्मनिर्भर भारत विषय पर बात करने के लिए निमंत्रित किया है। कल 11 बजे मैं बजट के इस विषय पर विस्तार से बात करूंगा। 




    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728