सीतामढ़ी भासर में बिति रात कपड़े और आभूषण की दुकान 20 लाख की डकैती
We News 24» रिपोर्टिंग / असफाक खान
सीतामढ़ी: में गुरुवार की रात नगर थाना क्षेत्र के भासर चौक स्थित एक कपड़े और एक आभूषण की दुकान में डकैती की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि दर्जन भर हथियारबंद डकैतों ने सीसीटीवी का तार काटकर दुकान की सुरक्षा में तैनात गार्ड को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया।
ये भी पढ़े-हापुड़ में असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग करने वाले गिरफ्तार आरोपी ने बताया फायरिंग क्यों की
दुकान के संचालक मिथुर प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की देर रात डकैतों ने दुकान की सुरक्षा में लगे गार्ड बहादुर के मुंह में कपड़ा ठूंसकर और बंधक बनाकर आभूषण सहित 20 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया। दुकान के संचालक ने कहा कि डकैतों ने डकैती की घटना के अंजाम देने से पूर्व सीसीटीवी के तार को काट दिया था।
ये भी पढ़े-BREAKING:हाजीपुर जिले आग लग जाने से दर्जनों घर जलकर राख ,दो लोग आग में झुलसे
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई। वहीं एसडीपीओ सदर रामाकांत उपाध्याय भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हैं। एसडीपीओ ने कहा कि डॉग स्क्वायड टीम को बुलवाया जा रहा है और मामले की छानबीन कर जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद