Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    कंगाल पाकिस्तान श्रीलंका को देगा 20 करोड़ डॉलर का कर्ज ,खुद कर्ज के लिए दर-दर भटक रहा इमरान




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / ब्यूरो रिपोर्ट 

    नई दिल्ली : आर्थिक आपातकाल से गुजर रही श्रीलंका सरकार को पाकिस्तान ने 20 करोड़ डॉलर कर्ज देने का ऐलान किया है। यह पैसा श्रीलंका में चावल और सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए दिया जाएगा। श्रीलंका सरकार ने भी इसकी पुष्टि की है। श्रीलंका में नवंबर 2021 से ही आर्थिक आपातकाल लागू है।


    वैसे इमरान सरकार की यह पहल किसी को हजम नहीं हो रही। वजह भी साफ है। खुद पाकिस्तान पर करीब अरबों डॉलर का कर्ज है। 6 महीने नाक रगड़ने के बाद बुधवार को ही IMF ने उसे 1 अरब डॉलर का कर्ज देने का भरोसा दिलाया है। इमरान खुद चीन यात्रा पर हैं और उससे 3 अरब डॉलर का लोन मांग रहे हैं। दिसंबर में उन्होंने सऊदी अरब से 3 अरब डॉलर का कैश रिजर्व हासिल किया था।

    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी भासर में बिति रात कपड़े और आभूषण की दुकान 20 लाख की डकैती


    कर्ज में डूबा पाकिस्तान बांट रहा पैसा

    श्रीलंका को कर्ज देने वाली पाकिस्तान की सरकार खुद कर्ज में डूबी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान पर घरेलू और विदेशी कर्ज 50 हजार अरब रुपए से भी ज्यादा का है। पिछले साल वर्ल्ड बैंक की संस्था IMF ने पाकिस्तान को कर्ज को लेकर चेतावनी भी दी थी।

    वीडियो

    इतना ही नहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अभी चीन दौरे पर हैं। खान के इस दौरे का मकसद चीन से 3 अरब डॉलर का कर्ज लेना है, जिसे कई सेक्टर्स में निवेश करने की प्लानिंग है। वहीं पाकिस्तान सरकार ने कोरोना को वजह बताते हुए IMF से भी कर्ज देने की गुहार लगाई है।


    चीन बना रहा दोनों देश को कर्ज का गुलाम

    पहले कर्ज देने वाले पाकिस्तान की बात करते हैं। पाकिस्तान अब तक चीन से करीब 11 अरब डॉलर का कर्ज ले चुका है। चीन ने पैसे देने के साथ ही पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भारी निवेश भी किया है।


    ये भी पढ़े-हापुड़ में असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग करने वाले गिरफ्तार आरोपी ने बताया फायरिंग क्यों की

    वहीं बात श्रीलंका की करें, तो श्रीलंका को अगले 12 महीने में 7.3 अरब डॉलर का घरेलू और विदेशी कर्ज चुकाना है, जिसमें लगभग 68% हिस्सा, यानी करीब 5 अरब डॉलर चीन को देना है। श्रीलंका सरकार ने आर्थिक आपातकाल लागू करते वक्त घोषणा की थी कि किसी भी देश से कर्ज नहीं लिया जाएगा।


    कैसे कंगाली की कगार पर पहुंचा श्रीलंका?

    श्रीलंका की आधी से अधिक आबादी पर्यटन पर निर्भर है। कोरोना और लॉकडाउन की वजह से पर्यटन सेक्टर ठप हो गया, जिसे वहां की सरकार संभालने में नाकाम रही। इसके अलावा 2021 के शुरुआती महीनों में उर्वरक पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसका नतीजा ये हुआ कि किसानों ने डर से फसलों का उत्पादन रोक दिया। फसल नहीं होने से वहां महंगाई चरम पर है।

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728