मानियारी थाना में पदस्थापित SI किशोर कुमार वर्मा हुये सेवानिवृत उन्हें दी गयी भावभीनी विदाई
We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी
मुज़फ्फरपुर: जिले के मानियारी थाना के एस आई किशोर कुमार वर्मा आज सेवानिवृत्त हुए।थाना के सभी अधिकारियों व थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने उन्हें भावभीनी विदाई दी ।मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी अजय कुमार पासवान ने कहा कि किशोर कुमार वर्मा जी ने अपने कार्यकाल में पूरी मेहनत से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।वे एक अनुशासित कर्मी थे।
ये भी पढ़े-कानून की किताब से ,जाने दूसरी पत्नी और उसके बच्चों के संपत्ति में क्या है कानूनी अधिकार
उनकी कर्तव्यनिष्ठा व समय का पाबन्द होना हम सभी लोगो के लिये एक प्रेरणा है । मालूम हो कि किशोर कुमार वर्मा अगस्त 2020 में इन्होंने मानियारी थाना में पदस्थापित हुए थे ।वही इसी थाना से 5 चौकीदार जतहु माँझी रामअशीष पासवान सुकदेव पासवान जगेश्वर पासवान रामकिशोर राय भी सेवानिर्वित हुये थे।
ये भी पढ़े-पीएम मोदी ने बजट को बताया 100 साल के विश्वास का बजट, कहा-इससे अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती
उन्हें भी आज विदाई किया गया।इस मौके पर उपस्थित सकरा थानाध्यक्ष सरोज कुमार, बेला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, उप प्रमुख कुढ़नी योगेंद्र राम,शशिरंजन जी ,अफरोज आलम,मो0 फिरोज,गोविंद शर्मा ,मुखिया अबधेश साहनी,राजीव कुमार सहित क्षेत्र के सभी गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद