Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर में कोर्ट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा ,विवाहिता और कथित पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों में हुआ बवाल






    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग   / उमाशंकर गिरी 


    मुजफ्फरपुर: कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक विवाहिता और उसके कथित ससुर, सास और ननद ने उसपर हमला बोल दिया जिसके बाद जमकर वबाल मच गया  दरअसल प्रीति नामक एक युवती अपने पति के साथ कोर्ट पहुंची थी, उसी दौरान जमकर हंगामा हुआ। मो लालबाबू ने ये आरोप लगाया कि युवती प्रीति कुमारी उनकी बहू है, उसने उसके बेटे से शादी की थी, लेकिन उसका चरित्र ठीक नहीं है, उसने उसके बेटे को गलत केस में फंसा कर जेल भिजवा दिया है। 


    ये भी पढ़े-ख्वाजा गरीब नमाज मैनुद्दीन चिश्ती का उर्स के साथ ही चादर पोसी बना हिन्दू,मुस्लिम समुदाय का एकता का मिशाल।


    प्रीति का कहना है कि वो जॉब के सिलसिले में मुजफ्फरपुर में रहती थी, उस दौरान गुलाम रसूल नामक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया, और उसे गलत धंधे में धकेलने की कोशिश की। प्रीति ने बताया कि गुलाम रसूल से उसने शादी नहीं की थी। प्रीति ने बताया कि उसे जबरन वैशालीगढ़ लेकर जा रहा था तो वो गाड़ी से कूद गई थी। गुलाम रसूल ने उसके सारे जेवरात भी ले लिए है और उसे गलत धंधे में भेजने की कोशिश कर रहा था। इसको लेकर उसने थाने ने शिकायत की थी, जिसके बाद आरोपी युवक फिलहाल जेल में है। 

    युवती ने बताया कि इस घटना के बाद उसने माता पिता की मर्जी से किसी और लड़के से शादी कर ली और आज जब उक्त मामले को लेकर कोर्ट पहुंची तो गुलाम रसूल के पिता मां और बहन ने उनके साथ मारपीट की। प्रीति का कहना है कि उसे और उसके पति को मारने की कोशिश की जा रही है।

    ये भी पढ़े-पटना जिले के बिहटा में पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख



    वहीं इस मामले को लेकर गुलाम रसूल की मां चाँद बीबी ने कहा कि प्रीति ने उसके बेटे को फंसाया है। उसने मेरे बेटे से शादी की और बाद में उसे जेल भी भेज दिया।वहीं गुलाम रसूल की बहन जूही ने बताया कि उसने 2 साल पहले उसके भाई से शादी की थी, लेकिन वो पैसे लेकर अय्याशी करती थी। गुलाम की बहन का आरोप है कि प्रीति ने गलत आरोप में भाई को जेल भेजवाया है। वहीं प्रीति के वकील मनोज कुमार का कहना है कि युवक ने इसे बहला फुसलाकर इसके गहने ले लिए और इसे गलत धंधे में धकेलने की कोशिश की।  इस घटना के दौरान कोर्ट परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप करके मामले को शांत कराया । 


    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728