सांसद ने कहा- सत्ता में बने रहने के लिए दाऊद इब्राहिम से हाथ मिला सकते हैं नीतीश कुमार
पटना: बिहार एनडीए में जारी खींचतान के बीच प्रदेश के सासाराम संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद छेदी पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. बीते दिनों दिल्ली में पत्रकार से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी ने बिहार में उन्हें अपना चेहरा बना कर भूल कर दी है. आज बिहार में बीजेपी के सभी कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं. विशेष राज्य का दर्जा, जातीय जनगणना सहित कई मुद्दों पर बीजेपी को जेडीयू ब्लैकमेल करती है. ये बात बिल्कुल गलत है.
ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर में कोर्ट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा ,विवाहिता और कथित पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों में हुआ बवाल
दाउद से भी मिला सकते हैं हाथ
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पार्टी को अलेके ही चुनाव लड़ना चाहिए था. अकेले ही हम बहुमत में आ जाते. उनके सहयोग की हमें जरूरत नहींं थी. नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने गलती कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो सत्ता में आने के लिए दाउद इब्राहिम के साथ भी जा सकते हैं. अब बीजेपी सांसद के इस बयान पर बवाल मच गया है. पार्टी नेता जहां बीजेपी सांसद के वार पर पलटवार कर रहे हैं. वहीं, विपक्ष पूरे मामले पर चुटकी ले रहा है.
लालू यादव ने कहा कि बीजेपी सांसद छेदी पासवान के बयान से सहमत हूं और उनका समर्थन करता हूं. छेदी ने ठीक ही कहा कि मुख्यमंत्री बने रहने के लिए नीतीश कुमार दाऊद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं. नीतीश कुमार कुर्सी किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ सकते हैं. मुख्यमंत्री बनने के लिए और मुख्यमंत्री बने रहने के लिए वो किसी के पास भी जा सकते हैं. किसी से भी दोस्ती कर सकते है. किसी से भी हाथ मिला सकते हैं. उनको सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी प्यारी है. बिहार के विकास से उनको कोई मतलब नहीं है.
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद