सड़क किनारे क्यों लगे होते है अलग-अलग रंगों के मील के पत्थर ,जानिए इसके पीछे की वजह
We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार
नई दिल्ली : आज हम यातयात से जुडी कुछ जनकारी लेकर आये है की रोड किनारे अलग-अलग रंगों के मील के पत्थर क्यों होते हैं , तो जानिए इसके पीछे की वजह
हमारे दैनिक जीवन में बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें हम देखते तो हैं, लेकिन उनके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं होती है। यह हमारे जीवन से भी जुड़ी होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लोग हर दिन देखते हैं, लेकिन उसके बारे में कम ही लोगों को ही जानकारी होगी।
ये भी पढ़े-उत्तर प्रदेश मंत्री स्वाति सिंह का बीजेपी ने टिकट कटा, 17 उम्मीदवारों की सूचि की जारी
भारत में सड़को का जाल बिछा हुआ है जिस पर साइकिल से लेकर ट्रकें तक चलती हैं। लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए सड़कों का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर आप सफर के दौरान सड़कों के किनारे रंग-बिरंगे पत्थर लगे हुए देखते होंगे जो अलग-अलग रंग के होते हैं। इन पत्थरों का अपना अलग-अलग महत्व होता है, लेकिन क्या आप सड़क किनारे लगे इन रंग बिरंगे पत्थरों का मतलब जानते हैं? नहीं तो आइए हम आपको आज इसके महत्व के बारे में बताते हैं।
सड़कों के किनारे लगे इन मील के पत्थरों का शहरों और जगहों की दूरी बताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि बदलते समय के अनुसार, इन पत्थरों की जगह अब बड़े-बड़े साइन बोर्डों ने ले लिए हैं। लेकिन आज भी आपको पहले के समय के पत्थर दिख जाएंगे।
ये भी पढ़े-मानियारी थाना में पदस्थापित SI किशोर कुमार वर्मा हुये सेवानिवृत उन्हें दी गयी भावभीनी विदाई
अलग अलग रंग के माइल स्टोन
सड़क किनारे लगी महत्वूर्ण निशानी के बारे में आपको बताएं इससे पहले ये पता होना जरूरी है कि इन माइल स्टोन्स में किसी का रंग पीला होता है तो किसी का हरा, वहीं कुछ मील के पत्थर काले या नारंगी रंग के होते हैं. तो माइलस्टोन के रंग अलग-अलग क्यों होते हैं. आखिर इनका मतलब क्या होता है.
'सिर्फ एक बात ही सब जानते हैं'
ये तो आप सभी जानते हैं कि मील के इन पत्थरों को बाई रोड चलने वाले आम लोगों और ड्राइवरों को आने वालो शहरों और किसी महत्वपूर्ण जगह की दूरी बताने के लिए लगाया जाता है.
पीले रंग का माइलस्टोन
अगर आपको सड़क पर पीले रंग का मील का पत्थर दिखे तो फौरन समझ जाइए कि वो सड़क नेशनल हाइवे है. नेशनल हाइवे के माइलस्टोन्स का रंग पीला होता है. नेशनल हाइवे वो सड़कें होती हैं जिसके निर्माण और सुधार का जिम्मा नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का होता है. NH 24, NH 8, NH 6 जैसे कई नेशनल हाइवे देश में हैं.
हरे रंग का माइलस्टोन
अगर आप को मील के पत्थर पर हरे रंग की पट्टी दिखे तो वो रोड स्टेट हाइवे है. यानी उस सड़क के निर्माण और देखभाल का जिम्मा राज्य सरकारों का है. आमतौर पर राज्यों की सीमा में प्रवेश करने के बाद, अलग-अलग शहरों में जाने के लिए ये हाइवे इस्तेमाल होते हैं.
काले, नीले या सफेद माइलस्टोन
अगर आपको सड़क किनारे काले, नीले या सफेद मील के पत्थर दिखें तो इसका अर्थ है कि आप किसी बड़े शहर या जिले में प्रवेश कर चुके हैं. इन रोड के निर्माण और देखरेख का जिम्मा वहां के नगर निगम का होता है.
नारंगी माइलस्टोन
वहीं अगर आपको नारंगी रंग के मील के पत्थर दिखाई दें तो इसका अर्थ है कि आप किसी गांव में प्रवेश कर चुके हैं. दरअसल ये नारंगी रंग की पट्टियां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से भी जुड़ी रहती हैं.
इस आर्टिकल को शेयर करे


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद