Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    केजरीवाल के झूठी बातो के खिलाफ ,दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा तेज करेगी आंदोलन



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / दीपक कुमार 

    नई दिल्ली,  किसानों की मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने आंदोलन तेज करने की घोषणा की है। मोर्चा के कार्यकर्ता पिछले 23 दिनों से मुख्यमंत्री आवास के नजदीक धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि किसानों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है, इसलिए सात मार्च को मुख्यमंत्री आवास के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद व विधायक भी इसमें शामिल होंगे।


    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े पैक्स अध्यक्ष समेत दो की हत्या


    सरबजीत कौर बाथ ने किसानों को लेकर आप सरकार पर लगाया बड़ा आरोप


    भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरबजीत कौर बाथ ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार में आम आदमी पार्टी (आप) नेता दावा कर रहे थे कि दिल्ली के किसान बहुत खुशहाल हैं, लेकिन यहां स्थिति इसके विपरीत है। यहां किसानों को किसान का दर्जा भी नहीं दिया गया है। उन्हें अन्य राज्यों के किसानों की तरह सुविधाएं नहीं मिलती है।


    ये भी पढ़े-बिहटा में दहेज के लिए बहु की हत्या ,ससुराल वाले फरार

    किसानों को नहीं मिल रही कृषि संबंधि उपकरण खरीदने पर सब्सिडी


    ट्रैक्टर, खाद एवं कृषि संबंधि उपकरण खरीदने में उन्हें कोई सब्सिडी नहीं मिलती है। सिंचाई के लिए व्यवसायिक दर पर बिजली बिल देना होता है। किसान अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनसे बात करने को तैयार नहीं है।


    शुक्रवार से किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंंगे धरना स्थल 


    किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा कि शुक्रवार से किसान ट्रैक्टर लेकर धरना स्थल पर पहुंचेंगे। रोज ट्रैक्टर से मुख्यमंत्री आवास के बाहर तक किसान मार्च करेंगे। धरने में प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल, मोर्चे के महामंत्री राजपाल राणा व अनूप चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद थे। 

    यंहा देखे वीडियो -










    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728