पंजाब में कोंग्रेस जीता तो चन्नी हीरो , हारा तो नवजोत सिंह सिद्धू जीरो
We News 24» रिपोर्टिंग / देवेंदर सिंह
चंडीगढ़। आने वाले 10 मार्च को पंजाब विधानसभा के चुनाव नतीजे नवजोत सिंह सिद्धू के राजनीतिक गलियारे के भविष्य तय करेंगे। यदि सरकार बनाने का संख्या कांग्रेस पूरा करती है तो मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी हीरो बनेंगे। पार्टी ने चन्नी के फेस पर ही चुनाव लड़ा है। यदि कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होती है तो हार का ठीकरा नवजोत सिंह सिद्धू के सिर फूटेगा। कुल मिलाकर सिद्धू के लिए वाला है। और कही कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को इस्तीफा भी देना पड़ जाय।
ये भी पढ़े-Russia Ukraine War LIVE। युद्ध का आज नौवां दिन ,रुसी गोलाबारी में एक और भारतीय छात्र हताहत
कांग्रेसी सूत्रों के अनुसार प्रांतीय नेता तो पहले ही सिद्धू की कारगुजारी, उनके बयानों से परेशान थे। वहीं, मतदान के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सिद्धू की कार्यशैली से नाराज बताए जाते हैं। सूत्रों के अनुसार, चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी मालवा में प्रचार करने पहुंची तो नवजोत सिंह सिद्धू और चरनजीत सिंह चन्नी ठीक समय पर नहीं पहुंचे। इसके कारण प्रियंका गांधी हेलिपैड पर चौपर में बैठी रही। इसी दौरान कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने प्रियंका गांधी को सिद्धू और चन्नी को इकट्ठा चलाने की बात कही तो प्रियंका ने स्पष्ट कहा कि छोड़ो सिद्धू की बात मत करो।
ये भी पढ़े-विश्व मोटापा दिवस 2022: आइए जानते हैं कि मोटापा दिवस की आवश्यकता क्यों है ? और क्यों मानते हैं?
इससे यह स्पष्ट होता है कि पार्टी हाईकमान भी सिद्धू के रवैये से नाखुश है। चुनाव परिणाम सिद्धू का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। मतदान संपन्न होने के बाद अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला पहले ही कह चुके हैं कि सिद्धू के बयानों से कांग्रेस को नुकसान हुआ है। रवनीत बिट्टू भी कई बार नवजोत सिंह सिद्धू पर राजनीतिक प्रहार करते रहे हैं।
हालांकि सिद्धू कई बार कह चुके हैं कि ओहदे उनके लिए महत्व नहीं रखते। वह पंजाब के साथ खड़े हैं। डीजीपी और एडवोकेट जनरल की नियुक्ति को लेकर भी सिद्धू ने चन्नी पर हमलावर रुख अपनाया था। इस पर नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन, पंजाब कांग्रेस मामलों के इंचार्ज हरीश चौधरी ने मामले को सुलझाया था। बाद में चन्नी सरकार ने सिद्धू के मनमाफिक एजी व डीजी लगा दिए थे।
ये भी पढ़े-केजरीवाल के झूठी बातो के खिलाफ ,दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा तेज करेगी आंदोलन
इसके बाद मामला कुछ दिन शांत रहा, लेकिन कुछ दिन बाद फिर सिद्धू चन्नी सरकार की घोषणाओं पर सवाल उठाने लगे। चन्नी को सीएम फेस घोषित किए जाने के बाद सिद्धू का अंदर ही अंदर नाराज हो गए। उनकी नाराजगी प्रियंका गांधी के सामने भी दिखी। प्रियंका पंजाब में चुनाव रैली को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान जब नवजोत सिंह सिद्धू को संबोधन के लिए बुलाया गया तो सिद्धू ने भाषण देने से इनकार करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी की ओर इशारा करते हुए कहा कि चन्नी को बुला लीजिए। मतदान के दिन तक सिद्धू की वाणी खूब चली, लेकिन तब से सिद्धू शांत हैं।
यंहा देखे वीडियो -
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद