Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Russia Ukraine War LIVE। युद्ध का आज नौवां दिन ,रुसी गोलाबारी में एक और भारतीय छात्र हताहत

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


     We News 24» रिपोर्टिंग काजल कुमारी 

    कीव, एजेंसी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस की गोलाबारी में आज यूक्रेन की राजधानी में एक भारतीय छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को पोलैंड के रेज़ज़ो हवाई अड्डे पर इस बात की जानकारी दी। इधर हमलों के चलते यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरीझिया (ज़ापोरिज़्ज़िया) में भी आग लग गई। मिसाइल लगने के बाद न्यूक्लियर पावर प्लांट धू धू कर जलने लगा।


    ये भी पढ़े-विश्व मोटापा दिवस 2022: आइए जानते हैं कि मोटापा दिवस की आवश्यकता क्यों है ? और क्यों मानते हैं?


    यूक्रेन से 210 भारतीय लौटे

    बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा ओपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज दो C-17 भारतीय वायु सेना के विमान से यूक्रेन से 210 भारतीय यात्रियों को बुखारेस्ट (रोमानिया) और बुडापेस्ट (हंगरी) से दिल्ली लाया गया है। छात्रों के आने के बाद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनकी अगवानी की।

    ये भी पढ़े-केजरीवाल के झूठी बातो के खिलाफ ,दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा तेज करेगी आंदोलन

    सड़कों पर रूसी सेना का विरोध कर रहे यूक्रेनियन, वापिस जाओ के लगे नारे

    यूक्रेन के लोगों ने अब खुद ही रूस की सेना को भगाने का जिमा उठा लिया है। मेलिटोपोल निवासियों द्वारा अपने शहर पर रूसी कब्जे का विरोध करने का वीडियो सामने आया है। सशस्त्र रूसी सैनिकों के सामने लोगों ने इकट्ठा होकर 'वापिस जाओ' के नारे लगाए और यूक्रेनी झंडे लहराए। इस बीच विरोध के दौरान रूसी सेना ने गोलियों भी चलाई।

    यंहा देखे वीडियो -










    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728