लोजपा(रा) कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
We News 24» रिपोर्टिंग / राजकुमार
पटना। लोजपा(रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आज होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्साह और उमंग के माहौल के बीच पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल एवं गुलाल के साथ एक दूसरे को होली की शुभकामना एवं बधाई दी।
ये भी पढ़े--यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों द्वारा स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया
पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन एवं कोविड के कारण एक अंतराल के बाद इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक की तस्वीर पर पुष्प एवं गुलाल अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, वरिष्ठ नेता डॉ0 अरूण कुमार तथा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह तथा राजेश भट्ट, अनुपम पासवान सहित अन्य कई नेताओं ने पुष्प एवं गुलाल अर्पित कर अपनी श्रद्धा निवेदित की।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने बताया कि इसके बाद पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने गुलाल लगाकर शुभकामनाऐं दी। इस दौरान गायक मंडली द्वारा होली गीत की रंगारंग प्रस्तुति की गयी। इस क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम नेता एवं कार्यकर्ता भी उत्साहपूर्वक होली गीत गाए। इस खास अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी तथा प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान ने प्रदेश के लोगों को होली की शुभकामना देते हुए बिहार एवं बिहारियों की प्रगति एवं सुखमय भविष्य की कामना की।
इस आर्टिकल को शेयर करे .
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .
होली मिलन कार्यक्रम में पार्टी के डॉ0 शाहनवाज अहमद कैफी, डा0 सत्यानन्द शर्मा, अरविन्द सिंह, इन्दु कश्यप, प्रदेश युवाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, मृणाल पासवान, संजय सिंह, रमेश कुमार, अजय कुशवाहा, विनीता सिंह, संजय सिंह, विभूति भूषन पासवान, प्रदेश महासचिव रंजन सिंह, छात्र प्रदेश अध्यक्ष सिमांत पासवान मृणाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष, शोभा पासवान, एससी,एसटी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ0 अजय कुमार, आई.टी. सेल प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार रानू, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, लेबर सेल रामप्रवेश यादव, रितु राज सिंह, विवेकानंद, रीता गहलौत, ओम प्रकाश भारती, कृष्णा सिंह कल्लू, प्रकाश कुशवाहा, रिषु राज सहित अन्य कई नेता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद