यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों द्वारा स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया
We News 24» रिपोर्टिंग / ANI
कीव, एएनआई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद को वर्चुअली संबोधित करते हुए दूसरे विश्वयुद्ध का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जैसे पर्ल हार्बर और 9/11 में हुआ था, रूस भी यूक्रेन के साथ वही कर रहा है।
ये भी पढ़े-कहां है बिट्टा कराटे,जिसने कश्मीर में मचाया था कत्ल-ए-आम ? जाने कश्मीर फाइल्स का कत्ल की रात का खौफनाक सच जिसमे आपको अपना इतिहास और भविष्य दोनों दिखेगा
जेलेंस्की ने अमेरिकी कांग्रेस को याद दिलाया, जब दिसंबर 1941 में पर्ल हार्बर पर बमबारी की गई थी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन हर दिन उसी से गुजर रहा है, इसके शहरों पर रूस द्वारा प्रतिदिन हमला किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रूस ने न सिर्फ हम पर, न सिर्फ हमारी जमीन पर, न सिर्फ हमारे शहरों पर, बल्कि हमारे मूल्यों के खिलाफ, हमारे अपने देश में स्वतंत्र रूप से जीने के हमारे अधिकार के खिलाफ, हमारे राष्ट्रीय सपनों के खिलाफ एक क्रूर हमला किया है।
अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन
वर्चअल संबोधन में जेलेंस्की ने रूस के साथ युद्ध में अमेरिका के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। संबोधन के दौरान अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों ने जेलेंस्की को सम्मान देते हुए उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद