Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सोमवती अमावस्या पर दिल्ली से यमुना में स्नान करने आई युवती की डूबने से मौत

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र राजकुमार चौहान 

    बागपत। आज सोमवार को सोमवती अमावस्या पर सोमवार को यमुना में स्नान करते समय दिल्ली की एक युवती की डूबने से मौत हो गई। गया। गमगीन माहौल में परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के युवती के शव को लेकर चले गए। सोमवती अमावस्या पर दूर-दराज से श्रद्धालु यमुना में स्नान करने के लिए आते हैं। दिल्ली के सीलमपुर निवासी महेश की पुत्री सुनीता, परिजनो के साथ सुबह यमुना में नहा रही थी। वह अचानक यमुना में डूब गई।



    परिजनों ने उनको बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हो गए। गोताखोर इरफान की टीम ने यमुना में सर्च अभियान चलाया। टीम यमुना से युवती को निकालने में कामयाब हुई, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि यमुना में नहाते समय डूबने से युवती की मौत हुई है। पीड़ित परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के युवती के शव को अपने साथ लेकर चले गए।

    यमुना में बने हैं गड्ढ़े, हो रहे हादसे

    अवैध बालू खनन के कारण यमुना में गहरे-गहरे गड्ढ़े हो रहे हैं। इनकी वजह से हादसे हो रहे है। यमुना में डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728