राकेश टिकैत के मुंह पर किसानों ने फेंकी स्याही, जमकर चली कुर्सियां
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / राजकुमार चौहान
बेंगलुरु। सोमवार को बेंगलूर में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह पर काली स्याही फेंकी गई। राकेश टिकैत यहां प्रेस कॉंफ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनके ऊपर स्याही फेंक दी, हालांकि वहां मौजूद राकैश टिकैत के समर्थकों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया। इस दौरान कार्यक्रम में जमकर धक्का-मुक्की हुई और कुर्सियां चली।
ये भी पढ़े--सोमवती अमावस्या पर दिल्ली से यमुना में स्नान करने आई युवती की डूबने से मौत
आपको बता दें कि स्याही फेंकने वाले व्यक्ति की अभी पहचान नही हो पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि ये स्याही स्थानीय किसान नेता के चंद्रशेखर के समर्थकों ने फेंकी है। यहां स्थानीय मीडिया ने हाल ही में के चंद्रशेखर को लेकर स्टिंग किया था। इस वीडियो में चंद्रशेखर ने बस स्ट्राइक के बदले पैसे की मांग की थी। इतना ही नहीं उसने राकेश टिकैत और अन्य किसान नेताओं का भी जिक्र किया था।
ये भी पढ़े-यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की खार्किव में अग्रिम पंक्ति का दौरा करते हैं
इस मामले में किसान सभा के अध्यक्ष अवनीश पवार ने कहा- जो भी हुआ उसकी जांच होनी चाहिए। किसान यूनियन के महासचिव सावित मलिक ने कहा-किसानों पर तो लाठीचार्ज तक हुआ है, हम स्याही से डरने वाले नहीं हैं।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद