Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    लालू परिवार के साथ-साथ रेलवे में जमीन देकर नौकरी पाने वालों को बड़ा खतरा, सीबीआई को मिला बड़ा सुराग




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र अमिताभ मिश्रा  

    पटना. लगता है RJD प्रमुख का परेशानी खत्म होते नजर नहीं दिख रहा एक केस में जमानत मिलती है दुसरा केस सामने आकर खड़ा हो जाता है अभी बहुत मुश्लिक से वो जेल से बहार निकले है सामने एक और बड़ी समस्या खड़ा हो गया है लगता है उनका ग्रह गौचर ठीक नहीं चल रहा है रेलवे में  अपनी जमीन देकर नौकरी पाने वाले रेलकर्मियों पर निलंबन की तलवार लटक रही है. 


    अगर दोष साबित हुआ तो इनकी नौकरी से बरखास्तगी भी संभव है. नौकरी बदले जमीन लेने के मामले में सीबीआई ने जो नया मामला दर्ज किया है उसमें सिर्फ लालू परिवार ही नहीं, बल्कि वे लोग भी आरोपित बनाये गये हैं, जिन्होंने जमीन देकर रेलवे में नौकरी हासिल की है. बताया जा रहा है कि इस मामले में सीबीआइ को छापेमारी के दौरान अहम सुराग हाथ लगे हैं. ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कि सीबीआइ की जांच के बाद अवैध तरीके से रेलवे में नौकरी पाने वाले लोगों की नौकरी पाने वाले लोगों पर गाज गिर सकती है. उनका निलंबन हो सकता है या उनकी नौकरी भी जा सकती है.


    ये भी पढ़े- राहुल गांधी को हिमंत बिस्वा का जवाब जवाहरलाल नेहरू ने पाकिस्तान के साथ रहने के लिए असम छोड़ दिया


    12 रेलकर्मियों को बनाया गया अभियुक्त 

    सीबीआई ने जमीन के एवज में नौकरी पाने वाले 12 लोगों को अब तक अभियुक्त बनाया है. सीबीआइ ने नये केस में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव के साथ-साथ जमीन देकर रेलवे में अवैध तरीके से नौकरी लेने वाले 12 लोगों को भी अभियुक्त बनाया है. इन 12 लोगों में पटना के घनौत निवासी राजकुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, अजय कुमार, संजय राय, धर्मेंद्र राय, विकास कुमार, पिंटू कुमार, दिलचंद कुमार, प्रेमचंद कुमार, लाल चंद कुमार, पटना के ही बिहटा निवासी अभिषेक कुमार और गोपालगंज के मीरगंज निवासी ह्दयानंद चौधरी शामिल हैं.

    ये भी पढ़े- असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित ,लगातार बारिश और भूस्खलन से जीवन अस्त व्यस्त

    12 में से 7 के खिलाफ मिले दस्तावेज

    लालू परिवार को जमीन देकर रेलवे में नौकरी पाने वालों खिलाफ सीबीआइ जल्द ही शिकंजा कसने वाली है. 12 में से 7 अभियुक्तों ने करीब एक लाख वर्गफुट से अधिक जमीन लालू परिवार को दी है, जो पूर्व सीएम राबड़ी देवी एवं उनकी दो बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव के नाम पर भी हैं. छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर सीबीआई छानबीन में जुट गयी है.


    ये भी पढ़े- उत्तराखंड सुरक्षा दीवार गिरने से रुकी चार धाम यात्रा, अलग-अलग जगहों पर फंसे 10 हजार यात्री


    17 ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

    सीबीआइ की टीम ने शुक्रवार को ही रेलवे भर्ती में गड़बड़ी के मामले में लालू यादव और इस मामले से जुड़े लोगों के 17 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी, जिसमें सीबीआइ के हाथ अहम सुराग लगे हैं. पटना, दिल्ली, गोपालगंज, भोपाल के कई ठिकानों पर सुबह से शुरू हुई छापेमारी देर शाम तक चली. 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास में देर शाम तक सीबीआइ की टीम लालू परिवार से पूछताछ करती रही. 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728