Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    उत्तर प्रदेश, बरातियो से भड़ी बोलेरो खड़े ट्रेलर में मारी टक्कर ,सात लोगों की घटना स्थल पर मौत




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र दिनेश जयसवाल 

    लखनऊ : सिद्धार्थनगर से सड़क हादसे की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. हादसा उस वक्त हुआ जब बारात से लौट रही एक बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में  हो गई, जबकि दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है. हादसे में अब तक कुल नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो घायलों का उपचार जारी है. घटना शनिवार रात जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास की है.


    ये भी पढ़े- लालू परिवार के साथ-साथ रेलवे में जमीन देकर नौकरी पाने वालों को बड़ा खतरा, सीबीआई को मिला बड़ा सुराग


    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से मारी टक्कर

    दरअसल, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से बरातियों से भरी बोलेरो बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गई थी. बारात से लौटते समय देर रात बोलेरो जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास पहुंची ही थी, यहां सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई.

    ये भी पढ़े- राहुल गांधी को हिमंत बिस्वा का जवाब जवाहरलाल नेहरू ने पाकिस्तान के साथ रहने के लिए असम छोड़ दिया

    सड़क हादसे में कुल 9 लोगों की मौत

    हादसे के तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. आनन-फानन में ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया. साथ ही पुलिस को घटना की सूचना भी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतकों के शव और घायलों को बाहर निकाला हादसे में कुल नौ लोगों की मौत की खबर है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार जारी है. बारातियों से भरी बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे.

    ये भी पढ़े- असम में बाढ़ से 7 लाख लोग प्रभावित ,लगातार बारिश और भूस्खलन से जीवन अस्त व्यस्त

     मामले की जांच में जुटी पुलिस

    दरअसल, अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे. हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कोतवाल जोगिया दिनेश कुमार सरोज ने बताया की हादसे की जानकारी मिलने ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है, मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.


    ये भी पढ़े- उत्तराखंड सुरक्षा दीवार गिरने से रुकी चार धाम यात्रा, अलग-अलग जगहों पर फंसे 10 हजार यात्री

    सीएम योगी ने जताया दुख

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं.

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728