Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    नोएडा निठारी मार्केट लगी भीषण आग ,आग लगने की वजह साफ नहीं

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र राजकुमार चौहान 

    दिल्ली एनसीआर : नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के निठारी मार्केट स्थित हंसराज टावर की पहली मंजिल में एक दुकान में आग लग गई। सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की ओर से आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मिली ताजा जानकारी के मुताबिक सड़क के दोनों तरफ लोग जमा है और फिलहाल दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर हैं और आग बुझाने का प्रयास जारी है।  बताया जा रहा है कि बेसमेंट में दवा, एसी और केमिकल का गोदाम है।


    ये भी पढ़े- मध्यप्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर की उड़ा रखी है धज्जियां गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ,व्यापमं कांड में मंत्री के बेटे को क्यों बचा रहे हैं गृहमंत्री

    आग किस वजह से लगी अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।


    इससे पहले रविवार को आग की घटनाओं पर त्वरित काबू पाया जा सके, इसके लिए अग्निशमन अधिकारियों की ओर शहर में स्थित कंपनियों और सोसायटी में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा पुलिसकर्मी लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने आग की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी अग्निशमन अधिकारियों को किसी भी हालात से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया है। इसके तहत स्कूल, कालेज और कंपनियों में जाकर आग लगने पर बचाव के संबंध में माक ड्रिल के माध्यम से आग लगने पर किस प्रकार से काबू पाया जाए व जनहानि को किस प्रकार से बचाया जाए इसकी जानकारी दी जा रही है।


    ये भी पढ़े- मुजफ्फरपुर में प्रिंटिंग प्रेस कर्मी की गोली मारकर हत्या, मृतक के बेटे और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध की चर्चा.


    रविवार को जिले के कुल 18 स्थानों पर अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण और माक ड्रिल की गई। इस दौरान पूर्वांचल पार्क सोसायटी, गुलशन विवांते सोसायटी, उद्योग विहार सूरजपुर, आर्च डिजाइनर साइट सूरजपुर, एलजी कार्पोरेशन हाउसिंग सोसायटी पाई एक,जेपी ग्रीन्स लिमिटेड विश टाउन क्लासिक टावर और बाल भारती संस्थान सहित अन्य जगहों पर माक ड्रिल कर लोगों को आग से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को एटीएम का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और साइबर ठगी से बचने के बारे में भी बताया गया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वह अपना ओटीपी और पिन नंबर संबंधी निजी जानकारी किसी से साझा न करें। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728