दिल्ली छतरपुर में मेहरौली पुलिस ने रोका कांग्रेस सेवा दल का तिरंगा पैदल यात्रा
We News 24 Digital»संवाददाता / दीपक कुमार
नई दिल्ली। कांग्रेस सेवा दल की यात्रा को दिल्ली पुलिस ने छतरपुर के पास रोक दिया। सेवा दल के कार्यकर्ता 56 दिन की गुजरात, राजस्थान, हरियाणा की यात्रा कर दिल्ली पहुंचे हैं। कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लाल लाल जी देसाई ने बातचीत में सोमवार सुबह कहा कि सेवादल के देशभर के कार्यकर्ता गुजरात से राजस्थान हरियाणा होते हुए 1171 किलोमीटर की यात्रा कर दिल्ली पहुंची । किसी भी राज्य की पुलिस में सेवा दल की तिरंगा यात्रा पर रोक नहीं लगाई लेकिन दिल्ली पहुंचते ही छतरपुर मंदिर के पास उन्हें आगे यात्रा करने पर रोक लगा दी गई है।
ये भी पढ़े- रातों-रात अमीर बनना था गिरोह बनाकर अपराध करने लगे, तीन हुए गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि रविवार शाम सेवादल के 400 कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और रात भर विश्राम करने के बाद उन्हें सुबह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचना था लेकिन सुबह दिल्ली पुलिस के एसीपी ने उन्हें आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद