Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    रातों-रात अमीर बनना था गिरोह बनाकर अपराध करने लगे, तीन हुए गिरफ्तार


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»संवाददाता अंजली जयसवाल 

     नई दिल्ली। रातों रात अमीर बनने का ख्वाब देखकर घरों में चोरी की वारदात करने वाले एक शातिर गैंग का बाहरी जिले के रनहौला थाना पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सुनील, विकास और अनुज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान बरामद कर दर्जनभर वारदातों का खुलासा किया है।


    ये भी पढ़े-बैंक का फॉर्म भरने में मदद की, फिर निकाले सात लाख 44 हजार रुपये, तीन गिरफ्तार



    डीसीपी समीर शर्मा ने बताया कि बाहरी जिले में चोरी और सेंधमारी की लगातार हो रही घटनाओं पर रोक लगाने के लिए थानास्तर पर कई ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। जिसमें ‘सरप्राइज चैकिंग’ ,प्राईवेट वाहनों में सादे कपड़ों में गश्त,तिहाड़ जेल से बाहर आए बदमाशों की लिस्ट तैयार कर उनकी लोकेशन को ट्रेस करना आदी हैं।


    ये भी पढ़े- अब साइबर ठग बैंक एप पर फर्जी लिंक भेज कर साफ कर रहे हैं खाता


    इसी बीच रनहौला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अरुण कुमार और कांस्टेबल जोगिन्द्र जब इलाके में गश्त पर थे। उनको सूचना मिली कि चोर चोरी का सामान बेचने के लिये इलाके में आएगें। पुलिस टीम ने सुनील नामक युवक को इलाके से पकड़ लिया। जिसके कब्जे से सोने चांदी के गहने जब्त किये।


    आरोपित सुनील के कहने पर आरोपित विकास को वाल्मीकि बस्ती से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक गोल्डन झुमका बरामद किया गया। इसके बाद आरोपित अनुज को भी काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से 02 होम थिएटर, 01 सीपीयू और 01 कंप्यूटर एलसीडी बरामद किया गया, जिससे कुल 12 आपराधिक मामले सामने आए।

    ये भी पढ़े-मेरठ दोहरे हत्याकांड मामले में कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार दिया,

    सभी आरोपित गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। वे रातों-रात अमीर बनना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने रात के समय घरों से चोरी करने की साजिश रची। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे सभी चोरी के अन्य मामलों में भी शामिल हैं।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .इस आर्टिकल को शेयर करे 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728