Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    ज्ञानवापी मामले में नया खुलासा ,माफिया मुख्तार अंसारी के पैसे से होता था मस्जिद का रखरखाव


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र दिनेश जयसवाल 

    लखनऊ : सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामला वाराणसी जिला अदालत को केस ट्रांसफर कर दिया है. कोर्ट में सोमवार से मामले की सुनवाई होगी, इस बीच ज्ञानवापी विवाद में बाहुबली मुख्तार अंसारी की भी एंट्री हो गई है. वाराणसी के दुर्गाकुंड निवासी ज्ञानवापी मुक्ति आंदोलन के सदस्य सुधीर सिंह ने आरोप लगाया है कि, ज्ञानवापी मस्जिद के लिए वर्ष 2012 में मुख्तार अंसारी ने 10 लाख रुपए दान दिया था. ज्ञानवापी की देखरेख का जिम्मा भी उसने उठा रखा है. सुधीर सिंह ने कमिश्नर को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है.


    ये भी पढ़े- उत्तर प्रदेश, बरातियो से भड़ी बोलेरो खड़े ट्रेलर में मारी टक्कर ,सात लोगों की घटना स्थल पर मौत


    वीडियो जारी कर की जांच की मांग

    सुधीर सिंह ने इस मामले को लेकर एक वीडियो जारी किया है. सुधीर सिंह ने बताया कि मंदिर को तोड़कर औरंगजेब ने ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण किया था. औरंगजेब एक आतताई था. ज्ञानवापी मस्जिद का इतिहास जितना कलंकित था आज भी उतना कलंकित हो रहा है. मुख्तार अंसारी जोकि यूपी का डॉन है, आतताई है, आतंकी है, उसके पैसे से ज्ञानवापी मस्जिद की रख रखाव और मरमत होती है.


    ये भी पढ़े- लालू परिवार के साथ-साथ रेलवे में जमीन देकर नौकरी पाने वालों को बड़ा खतरा, सीबीआई को मिला बड़ा सुराग


    ज्ञानवापी मस्जिद के लिए मुख्तार अंसारी देता था पैसा

    दरअसल, गाजीपुर जेल में बंद मुख्तार अंसारी को यूरिक एसिड की दिक्कत होने पर उसे बनारस जेल लाया गया था. उन्होंने कहा कि समाजसेवी राकेश न्यायिक ने उस समय एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें कहा था कि बीएचयू में इलाज के लिए मुख्तार अंसारी स्पेशल वार्ड में भर्ती था, तो उससे मिलने शहर बनारस मौलाना मुफ्ती बातीन गए थे और उस समय उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद की समस्या बताई थी और रख रखाव की दिक्कतों की जानकारी दी थी.


    ये भी पढ़े- राहुल गांधी को हिमंत बिस्वा का जवाब जवाहरलाल नेहरू ने पाकिस्तान के साथ रहने के लिए असम छोड़ दिया


    मुख्तार अंसारी करता था ज्ञानवापी का रख-रखाव?

    उन्होंने कहा था कि ज्ञानवापी का पेंट नहीं हो पा रहा है. मौलाना शहर काजी की बात सुनकर मुख्तार ने 10 लाख रुपए अपनी गाड़ी से निकलवा के मौलाना को दिया था. मुख्तार अंसारी के 10 लाख रुपए से ज्ञानवापी मस्जिद पेंट हुआ और मस्जिद की मरमत कराई गई. सुधीर सिंह ने कहा कि मेरी जानकारी में ये है कि मुख्तार अंसारी लगातार यहां आता रहता है और मस्जिद का रख रखाव होता रहा.


    ये भी पढ़े- उत्तराखंड सुरक्षा दीवार गिरने से रुकी चार धाम यात्रा, अलग-अलग जगहों पर फंसे 10 हजार यात्री



    कहां से आता था ज्ञानवापी के रख-रखाव का पैसा

    उन्होंने कहा कि, इस पूरे मामले में कमिश्नर से शिकायत कर के मांग करुंगा की ज्ञानवापी मस्जिद के लिए कहां से पैसा आता है. जिससे मस्जिद का रख रखाव हो रहा था और हम मांग करते है कि हमारे आराध्य का ज्योर्तिलिंग मिला है. उसका रख रखाव हो और कोई वहां वजू न कर पाए. 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728