Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर में प्रिंटिंग प्रेस कर्मी की गोली मारकर हत्या, मृतक के बेटे और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध की चर्चा.




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी 


    मुजफ्फरपुर : जिले के तुर्की ओपी क्षेत्र के पुपरी में गोली मारकर प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले संजीत सिंह (45) की हत्या कर दी गयी। आरोपी ने उन्हें दो गोली मारी। एक गोली छाती और दूसरी कनपटी के पास लगी। मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देकर आरोपी और उसका एक साथी फरार हो गया। 


    ये भी पढ़े- नगर विकास को लेकर एकता मंच के द्वारा विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा की गई।


    गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। आरोपी को भागता हुआ देखकर मृतक के भतीजे करन ने पीछा भी किया। लेकिन, दोनों बाइक से भाग निकले। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त था।

    ये भी पढ़े- बिजनौर में एनजीओ गॉड्स क्रिएशन सोसाइटी की प्रोजेक्ट आशा किरण द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है

     सभी को समझाकर शांत कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। मौके से दो खोखा बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में परिजन ने पड़ोसी अभय प्रताप सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान नहीं कर सके हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728