Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मेरठ दोहरे हत्याकांड मामले में कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार दिया,


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»संवाददाता / मनोज चौधरी 

    मेरठ। जिले के थाना फलावदा क्षेत्र में 2017 में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने आठ आरोपियों को दोषी करार दिया है। इस मामले में कुल 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। आज सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आठ को दोषी करार दे दिया। कोर्ट मंगलवार को आरोपियों की सजा का एलान करेगा।


    जानकारी के अनुसार थाना फलावदा में दोहरे हत्याकांड मामले में 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। कोर्ट में आठ लोगों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल हुई थी। सोमवार को इस मामले में आठ लोगों को न्यायालय ने दोषी माना है।


    अपर जिला जज कोर्ट संख्या 15, हर्ष अग्रवाल की अदालत में आज दोहरे हत्याकांड के मामले में आठ आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। कल मंगलवार को इनकी सजा का ऐलान कोर्ट द्वारा किया जा सकता है।

    बताया गया कि गिरफ्तारी के समय से ही धर्मवीर व अशोक पुत्र दरियाव जेल में बंद चले आ रहे हैं। इनके अलावा हाजी गुलफाम, रवि, मदन, आसिफ दरियाव को भी दोषी करार दिया है।

    जिन्हें दोषी करार दिया गया है इनमें धरमवीर वअशोक पुत्र दरियाव सिंह, दरियाव पुत्र राम सिंह, हाजी गुलफाम, रवि पुत्र धर्मवीर, मदन पुत्र दुर्गा, शाहिद पुत्र यासीन, आसिफ निवासी फलावदा शामिल हैं। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728