मानसून पूर्व एनडीआरएफ की 07 टीमों की बाढ़ आपदा के मद्देनजर बिहार राज्य के संवेदनशील जिलों में तैनाती
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा:-9वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, बिहटा पटना की 07 टीमों को मानसून-पूर्व इस वर्ष संभावित बाढ़ के मद्देनजर विभिन्न संवेदनशील जिलों में बाढ़-बचाव उपकरणो के साथ तैनात किया गया है । 9वी वाहिनी एनडीआरएफ की एक-एक टीम बाढ़-बचाव व आधुनिक संचार उपकरणों के साथ मुजफ्फरपुर, दरभंगा, किशनगंज, गोपालगंज, भागलपुर तथा सुपौल जिलों में तैनात की गई है जबकि 01 टीम दीदारगंज पटना में तैनात है।
ये भी पढ़े-बिहटा में भाजयुमो द्वारा विकास तीर्थ यात्रा का आयोजन।
श्री सुनील कुमार सिंह कमांडेंट 9 वी वाहिनी एनडीआरएफ ने बताया कि इस वर्ष संभावित बाढ़ से पहले तैनात की गई सभी 07 टीमें इनफ्लैटेबल मोटर बोट, डीप डाविंग सेट, लाइफ जैकेट, लाइफबॉय, कुशल गोताखोर तथा आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरणों से लैस है तथा बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्य में सक्षम व दक्ष है। सभी 07 टीमों की तैनाती बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मांग पर की गई है।
ये भी पढ़े-अग्निपथ योजना का हो रहा है जमकर विरोध ,राजस्थान के कई जिलों में युवा उतर गए सड़कों पर
बाढ़ से पूर्व एनडीआरएफ की टीमें जिला प्रशासन के समन्वय से आपदा जोखीम न्यूनीकरण संबंधित तैनाती जिलों में आपदा प्रबंधन विषयों पर जन जागरूकता अभियान तथा स्कुल सुरक्षा प्रोग्राम व मॉक ड्रिल करेगी। समुदाय के लोगों तथा स्कूल के बच्चों को बाढ़ से पहले की तैयारी, नौका सुरक्षा, बाढ.-बचाव तकनीक की जानकारी, सर्पदंश प्रबंधन, अस्पताल पूर्व चिकित्सा तकनीक तथा भूकंप के दौरान की जाने वाली सुरक्षात्मक कार्यवाही के बारे में महत्वपूर्ण जानकारीयॉं भी देगी।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद