बिहटा में सेना की अग्निपथ योजना का विरोध, अभ्यर्थियों ने आगजनी सड़क जाम कर किया हंगामा
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र /
बिहटा से रईस अहमद के साथ वसिष्ठ कुमार की रिपोर्ट।
बिहटा। सेना की ओर से 4 साल के लिए युवाओं को अग्निवीर के तौर पर भर्ती करने वाली अग्निपथ स्कीम का विरोध बिहार शुरू हो गया है। राजधानी पटना से सटे बिहटा में डोमिनिया पुल के नजदीक सैकड़ो की संख्या में अभ्यर्थियों ने सड़कों पर उतर आए। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आगजनी कर नारेबाजी एवं हंगामा किया।
ये भी पढ़े- मानसून पूर्व एनडीआरएफ की 07 टीमों की बाढ़ आपदा के मद्देनजर बिहार राज्य के संवेदनशील जिलों में तैनाती
आक्रोशित छात्र विशाल कुमार ने बताया कि पूर्व की तरह सेना के भर्ती आयोजित किया जाए,। अग्निपथ योजना लागू बंद हो। वहीं सड़क जाम होने से कहीं राहगीरों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित छात्रों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया तब जाकर यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद