Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार के लखीसराय में अग्निपथ प्रदर्शनकारियों ने विक्रमशिला एक्सप्रेस में आग लगा दी

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / अमिताभ मिश्रा 

    पटना:  सेना में भर्ती की नई व्यवस्था अग्निपथ के खिलाफ छात्रों का गुस्सा शांत होता नजर नहीं आ रहे हैं. सरकार की चार साल वाली अग्निपथ योजना के ऐलान से गुस्साए छात्रों ने दूसरे दिन भी हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं. शुक्रवार की सुबह बिहार के लखीसराय में आक्रोशित प्रदर्शनकारी छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर आगजनी की. इसके बाद विक्रमशिला एक्सप्रेस को प्रदर्शनकारियों ने खाली कराकर 5 बोगियों का शीशा तोड़ दिया. इससे भी जब इन छात्रों का मन नहीं भरा तो बोगियों में आग लगा दी. आगजनी के बाद विक्रम शिला एक्सप्रेस का बोगियां धू-धू कर जलती दिख रही है. इसके अलावा बिहार के ही समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर रेलवे स्टेशन पर भी छात्रों ने ट्रेन में आग लगा दी है.


    ये भी पढ़े--नई पहल अग्निपथ योजना से सेना के रेजिमेंटल सिस्टम में नहीं होगा कोई बदलाव, जाने मुख्य सवालों के जवाब

    नियम में बदलाव से भी शांत नहीं हुआ छात्रों का गुस्सा

    सेना भर्ती की नई व्यवस्था अग्निपथ के खिलाफ छात्रों को हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने गुरुवार शाम को बदलाव कर इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऊपरी आयु सीमा में 2 साल की वृद्ध कर 21 से 23 साल कर दिया है. यानी अब 23 साल के युवक भी इस योजना के तहत सेना में अपनी सेवा दे सकेंगे. लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद भी छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है. छात्र दूसरे दिन भी सड़कों और रेलवे ट्रैक पर हिंसा और उत्पात मचा रहे हैं. 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .




    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728