Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    योगी सरकार का ऐलान- यूपी पुलिस समेत अन्य सेवाओं में अग्रवीरों को दी जाएगी प्राथमिकता


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  दिनेश जयसवाल 

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केन्द्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ भारतीय युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा के लिए एक आकर्षक भर्ती योजना है। इस वर्ष 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा के उपरान्त प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा एवं सम्बन्धित अन्य सेवाओं की नौकरियों में प्राथमिकता देगी।


    ये भी पढ़े -इस एप से करता था कार की चोरी, तरीका जानकर हैरान रह जाएंगे आप


    मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को जारी बयान मे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार युवाओं के उन्नयन एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए समर्पित है। इस योजना का लक्ष्य सशस्त्र बलों को आधुनिक तकनीक से युक्त युवा शक्ति से जोड़ना है।


    ये भी पढ़े-16 जून 2022:-पढ़े-बिहार झारखंड समेत 13 राज्यों का खबर एक साथ 15 जून बुधवार 2022 के वी न्यूज 24 राष्ट्रिय हिंदी दैनिक में


    उल्लेखनीय है कि ‘अग्निपथ योजना’ के माध्यम से युवाओं को देश की सेवा करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का अनूठा अवसर प्राप्त होगा। यह योजना देश की तीनों सेनाओं की मानव संसाधन नीति में एक नए युग की शुरुआत है। इससे सशस्त्र बलों का प्रोफाइल युवा और ऊर्जावान होगा। सशस्त्र बलों में युवा और अनुभवी कर्मियों के बीच एक अच्छा संतुलन सुनिश्चित होगा। सशस्त्र बलों की समय-समय पर घोषित की गई संगठनात्मक आवश्यकता और नीतियों के आधार पर चार साल की सेवा पूरी होने पर, अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में स्थायी नामांकन के लिए आवेदन करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728