राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने किरण बेदी के '12 बजे' वाले बयान पर दिल्ली के मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / अमित मेहलावत
नई दिल्ली। पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी के एक बयान पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने दिल्ली के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। आयोग के मुताबिक, किरण बेदी की टिप्पणी से सिख समुदाय की धार्मिक भावना आहत हुई है। आयोग द्वारा मांगी गई रिपोर्ट के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि विवाद खड़ा होने के बाद उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए लोगों से माफी भी मांगी है।
ये भी पढ़े -योगी सरकार का ऐलान- यूपी पुलिस समेत अन्य सेवाओं में अग्रवीरों को दी जाएगी प्राथमिकता
किरण बेदी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक किताब लॉन्च के दौरान 'सिख समुदाय पर 12 बजने' की बात व्यंग्यात्मक लहजे में कहती नजर आई हैं, हालांकि उनकी इस बात पर किताब विमोचन के दौरान बैठे लोग हंस तो दिए, लेकिन अब आयोग ने मामले पर संज्ञान ले लिया है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद