चार दिनों दूसरी बार खराब हुयी ब्लू लाइन दिल्ली मेट्रो
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / ब्यूरो रिपोर्ट
नई दिल्ली: नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी को वैशाली और द्वारका सेक्टर 21 को जोड़ने वाली ब्लू लाइन मेट्रो में खराबी की वजह से इस रूट पर कई मेट्रो ट्रेन देरी से चल रही हैं. हालांकि, दिल्ली मेट्रो की बाकी सभी मेट्रो रूटों पर मेट्रो की सामान्य है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ट्वीट कर इस रूट पर खराबी की जानकारी दी.
पढ़े-09 जून 2022 वी न्यूज 24 हिंदी दैनिक में पढ़े देश विदेश की खबरे
डीएमआरसी की ओर से कहा गया है कि दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में गुरुवार सुबह एक बार फिर से तकनीकी दिक्कत आ गई. इसकी वजह से गुरुवार की सुबह मेट्रो सेवा पर असर पड़ा है. गौरतलब है कि यह पिछले चार दिनों में यह दूसरी बार है, जब ब्लू लाइन पर तकनीकी दिक्कत की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद