Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    100 अरब डॉलर के क्लब से पहले अडानी और अब अंबानी हुए बाहर, दौलत इतनी गिर गई



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  /विवेक श्रीवास्तव 

    नई दिल्ली:  रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानीकी संपत्ति में गिरावट के बाद वे अब 100 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर हो चुके हैं. गौरतलब है इससे पहले अडानी ग्रुप  के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में भी कमी आई थी, जिसके बाद वे भी 100 बिलियन डॉलर क्लब से बाहर हो गए थे. इसी के साथ दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अब 100 बिलियन डॉलर क्लब में कोई भारतीय शामिल नहीं रह गया है. मुकेश अंबानी दुनिया के 8वें सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं जबकि अडानी उनसे 1 पायदान नीचे 9 वें नंबर के अमीर शख्स बने हुए हैं. ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स  के मुताबिक बीते बुधवार को रिलायंस के शेयरों में गिरावट रही जिसकी वजह से मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 1.82 अरब डॉलर की गिरावट आ गई.

    ये भी पढ़े-चार दिनों दूसरी बार खराब हुयी ब्लू लाइन दिल्ली मेट्रो

    एशिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं अंबानी

    मुकेश अंबानी एशिया के अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर बने हुए हैं. अंबानी ने हाल ही में गौतम अडानी से आगे आ कर एशिया के टॉप अमीर का टैग अपने नाम लिया है. गौतम अडानी की संपत्ति की बात करें तो संपत्ति में गिरावट के बाद उनकी संपत्ति 99.3 अरब डॉलर अपडेट हुई है. जबकि गौतम अडानी की संपत्ति 96.5 अरब डॉलर अपडेट हुई है. 

    पढ़े-09 जून 2022 वी न्यूज 24 हिंदी दैनिक में पढ़े देश विदेश की खबरे

    इतनी संपत्ति के साथ टॉप पर बने हुए हैं एलन मस्क

    टेस्ला  के सीईओ एलन मस्कदुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हैं. एलन मस्क की संपत्ति 216 अरब डॉलर अपडेट हुई है. 100 अरब डॉलर के क्लब में अब दुनिया के टॉप 7 अमीर शख्स रह गए हैं. एलन मस्क  की संपत्ति में बुधवार को 2.10 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. इस साल एलन की संपत्ति में 54.4 अरब डॉलर की कमी आई है.

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .इस आर्टिकल को शेयर करे 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728