Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार बिहटा में चिकन पार्टी के दौरान चिकन की दुकान पर बैठे युवक की सरेआम हत्या कर दी गई.




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / रईस अहमद 


    पटना : बिहटा स्थित कन्हौली गांव में सोमवार को दो नाबालिग दोस्तों ने एक दोस्त को चाकू से गोद दिया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


    मिली जानकारी के मुताबिक, बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में तीनों दोस्त मिलकर सोमवार को एक पार्टी का आयोजन किए थे। आॅटो ड्राइवर विकास कुमार (18) अपने दोस्त मनीष कुमार (16) एवं मनोज कुमार (17) के साथ मुर्गा बना रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मनीष कुमार और मनोज कुमार प्याज काट रहा था। जबकि विकास चिकन बनाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर तीनों दोस्तों के बीच आपस में वाद विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि मनीष कुमार एवं मनोज कुमार ने मिलकर विकास कुमार को चाकुओं से गोद डाला। 

    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को ईडी के नोटिस का विरोध किया

    चाकू लगते ही विकास वहीं गिरकर छटपटाने लगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हुए और दोनों युवक मनीष कुमार एवं मनोज कुमार को पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिहटा थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिहटा पुलिस ने आरोपित युवक मनीष एवं मनोज को गिरफ्तार कर लिया।

    ये भी पढ़े-मनेर शरीफ में धूमधाम से मनाया गया सूफी महोत्सव, सूफी गायक अल्ताफ रजा के गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    बिहटा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि आपस में तीनों दोस्त मुर्गा पार्टी का आयोजन किए थे और किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने मृतक विकास कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728