Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुरौल उप स्वास्थ्य केंद्र के पुनरुद्धार के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया।



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / उमाशंकर गिरी 

    मुजफ्फरपुर: जिले के कुढ़नी प्रखंड के जम्हरुआ पंचायत स्थित मुरौल उप स्वास्थ्य केंद्र को जीर्णोद्धार कराते हुए पुनः स्वास्थ्य सेवा बहाल की मांग को केंद्र परिसर मे सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन स्थानीय मुखिया अजय कुमार निराला के अध्यक्षता मे हुई। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि एवं उपस्थित ग्रामीणों की एक ही मांग उठी कि मुरौल में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो, जिसके निर्माण को एजॆंसी भी नियुक्त हो चुकी है।इसी बीच संवेदक के लोग कार्य कराने को ज्योंहि संवेदक के लोग स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को पहुंचे कि गांव के ही भू-माफियाओ ने उक्त कार्य को रोक दिया। जिसे  उप स्वास्थ्य केंद्र की कार्य जल्दी शुरू कराया जाए। 

    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को ईडी के नोटिस का विरोध किया

    इस कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद पासवान , जिला परिषद कुढनी 25  प्रतिनिधि सुशील कुमार एवं मुखिया गणो  मे  चंद्रहटी अनीश कुमार, छितरौली राजीव कुमार, हरिशंकर मनियारी देवेंद्र मांझी, महंथ मनियारी अवधेश सहनी, रघुनाथपुर मधुबन काली कांत झा, चैनपुर वाजिद डां.मो0 अजहरूल हक निराले, रतनौली अजय सहनी,चुन्नी लाल और अन्य मुखियागण एवं सभी पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच एवं पंच सभी लोग मौजूद थे, साथ ही साथ इस भूमि दाता के वंशज विमल सिंह एवं  गुरु भजन सिंह एवं अन्य शामिल हुए।


    ये भी पढ़े-मनेर शरीफ में धूमधाम से मनाया गया सूफी महोत्सव, सूफी गायक अल्ताफ रजा के गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

        

      वही जमीन के मालिकों ने कहां कि हमारे पूर्वजों के द्वारा इस जमीन गुप्त दान में दिया गया था और यह जमीन सिंघाड़ा स्टेट की जमीन है, गोपाल शरण सिंह के नाम से खतियान है, वे नाबल्द थे एवं उनके पांच भाई थे। यह अस्पताल के लिए दान की गई भूमि है किसी भी कीमत पर इसमें अस्पताल ही बनाया जाए इसके लिए हम लोग हमेशा आपके साथ हैं और साथ रहेंगे।


           जिला परिषद प्रतिनिधि सुशील कुमार के द्वारा उनके वंशजों का स्वागत किया गया एवं उन्हें अंग वस्त्र देकर उनका सम्मानित किया गया।  

     इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728