Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, 20 जून तक यलो अलर्ट जारी

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  आरती गुप्ता 

    नई दिल्ली:  भीषण गर्मी और लू की तपिश के बाद बुधवार रात दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई. इस बारिश के साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया है. बुधवार देर रात तकरीबन 11 बजे बारिश शुरू हुई. इसके बाद लगभग चार घंटे तक बारिश होती रही. सुबह तकरीबन 3 बजे बारिश धीमी पड़ी. इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 20 जून तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. यानी अगले पांच दिन और दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है. इस बीच कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को भारी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा. वहीं, तेज बारिश से सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया, जिसकी वजह से सुबह ऑफिस जाने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.  


    ये भी पढ़े-यूपी में 1.24 लाख छात्रों ने आरटीई के तहत किया आवेदन


    IMD ने जारी किया भा बारिश का अलर्ट
    गौरतलब है कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया था कि 15 जून की शाम से दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. आईएमडी ने अपने अनुमान में कहा था कि बुधवार की शाम से हल्की बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया था कि उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली (बवाना, मुंडका), सोनीपत, खरखोदा (हरियाणा) के कुछ स्थानों के अलावा एनसीआर में भी तेज बारिश होगी. इसके साथ ही विभाग ने कहा था कि यहां 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

    आज भी हैं बारिश के आसार
    मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी  गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही देर शाम या रात को हल्की से मध्यम स्तर की एक बार फिर से बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है. एनसीआर में प्री-मानसून की बारिश के लोकर मौसम विभाग ने 20 जून तक के लिए  येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अब लगातार पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) और निचले स्तर की पुर्वा हवाएं चलने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से निजात मिल सकती है. वहीं, स्काईमेट के मुताबिक 18 जून तक ऐसी बारिश होती रहेगी. 

    तापमान में आई गिरावट
    बारिश के बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. इससे पहले बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728