अग्निपथ योजना का हो रहा है जमकर विरोध ,राजस्थान के कई जिलों में युवा उतर गए सड़कों पर
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / जितेन्द्र शेखावत
जयपुर: केंद्र सरकार ने हाल ही में भारतीय सेना में भर्ती के लिए "अग्निपथ योजना" की घोषणा की थी, जिसको लेकर देश के विभिन्न राज्यों में युवा सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन करने लगे हैं। देशभर के युवाओं में केंद्र सरकार की भारतीय सेना में चार साल की भर्ती की नई योजना को लेकर भारी आक्रोश नजर आ रहा है। सैन्य बलों में भर्ती की इस योजना खिलाफ लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी विरोध-प्रदर्शन जारी रहा।
अब इस नई योजना के विरोध में राजस्थान के कई जिलों में युवा सड़कों पर उतर गए हैं। युवाओं ने बुधवार को राजधानी जयपुर में हाईवे जाम कर दिया है। दिल्ली- अजमेर सड़क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। एक घंटे से भी ज्यादा देर तक प्रदर्शनकारी हाईवे पर जमे रहे। हाईवे के दोनों तरफ करीब चार किलोमीटर तक जाम लग गया। बाद में पुलिस ने युवाओं को समझाकर मामला शांत कराया। युवाओं ने मांग की कि केंद्र सरकार इस स्कीम को वापस लें।
ये भी पढ़े-यूपी में 1.24 लाख छात्रों ने आरटीई के तहत किया आवेदन
वहीं जयपुर के कालवाड़ रोड़ इलाके में भी बुधवार को युवा सड़कों पर जुटे। युवाओं का कहना है कि सेना भर्ती के लिए सालों से तैयारी करने के बाद इस योजना से उन्हें निराशा हाथ लगी है और वह सेना में संविदा पर भर्ती नहीं होना चाहते हैं। बता दें कि राजस्थान में योजना को लेकर एक सांसद और अब गहलोत सरकार के एक मंत्री ने भी केंद्र सरकार को पुनर्विचार की मांग की है।
ये भी पढ़े-अग्निपथ योजना का बिहार में भारी विरोध जारी, कई शहरों के युवा उतरे सड़कों पर
युवाओं का कहना है कि सालों से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ धोखा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि इस स्कीम से न सिर्फ युवाओं को नुकसान होगा बल्कि सेना की गोपनीयता और विश्वसनीयता भी भंग हो सकती है। ऐसे में केंद्र सरकार को इस योजना को बंद कर पहले की तरह भर्ती प्रक्रिया को शुरू करना चाहिए।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद