Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    अग्निपथ योजना का बिहार में भारी विरोध जारी, कई शहरों के युवा उतरे सड़कों पर

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  अमिताभ मिश्रा 

    पटना। बिहार के विभिन्न जिलों में सेना भर्ती में अग्निपथ योजना का विरोध दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी है। बक्सर और जहानाबाद सहित कई जिलों में छात्र इस योजना के विरोध में रेलवे ट्रैक और सड़कों पर उतरे और हंगामा किया। इस दौरान यातायात बाधित रही। सेना में भर्ती के लिए लाई गई 'अग्निपथ योजना' के विरोध में बिहार के जहानाबाद, बक्सर में छात्रों ने बवाल किया है। वहां छात्रों ने सड़कों को जाम किया और आगजनी की।


    ये भी पढ़े-बिजनौर पुलिस ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध पोस्ट करने वाले को किया गिरफ्तार


    जहानाबाद में छात्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और रेल पटरी पर प्रदर्शन किए। हालांकि पुलिस ने छात्रों को खदेड़ दिया। नवादा, आरा, अरवल में भी छात्र सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए उग्र प्रदर्शन किया। नवादा में प्रदर्शनकारी छात्रों ने कई वाहनों को भी निशाना बनाया।



    ये भी पढ़े-योगी सरकार का ऐलान- यूपी पुलिस समेत अन्य सेवाओं में अग्रवीरों को दी जाएगी प्राथमिकता

    इससे पहले बुधवार को भी बक्सर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय में भी विरोध हुआ था। छात्र सेना में चार साल की भर्ती वाली इस योजना से नाराज हैं। छात्रों का कहना है कि चार साल की नौकरी के बाद 25 प्रतिशत छात्रों को तो नौकरी मिल जाएगी लेकिन 75 फीसदी लोग बेरोजगार हो जायेंगे।



    उल्लेखनीय है कि कई राज्यों ने पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। कई विभागों ने भी इन लोगों की प्राथमिकता देने की घोषणा की है।

    गौरतलब है कि सरकार ने सेना भर्ती में पुरानी प्रक्रिया को बदलते हुए अग्निपथ योजना की शुरूआत की है, जिसमे चार साल के लिए युवाओं की भर्ती होगी।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728