बिजनौर पुलिस ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध पोस्ट करने वाले को किया गिरफ्तार
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / मनोज' सिंह
बिजनौर। थाना मण्डावर पुलिस ने सोशल साइट्स फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने तथा पाकिस्तान के प्रति प्रेम प्रकट करने के आरोप में स्थानीय युवक फैजान को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़े-योगी सरकार का ऐलान- यूपी पुलिस समेत अन्य सेवाओं में अग्रवीरों को दी जाएगी प्राथमिकता
जानकारी के अनुसार फैजान नाम के व्यक्ति द्वारा अपनी आईडी से फेसबुक पर फोटो व पाकिस्तान से प्रेम का इजहार करते हुए मैसेज डाले गए थे, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए फेसबुक आईडी की जांच की गई जो फैजान राणा निवासी मण्डावर की पायी गयी। जिसके बाद फैजान की तुरंत गिरफ्तारी के आदेश जारी किये गए।
ये भी पढ़े -इस एप से करता था कार की चोरी, तरीका जानकर हैरान रह जाएंगे आप
थाना मण्डावर पुलिस ने फैजान राणा पुत्र हफीज निवासी मण्डावर को गिरफ्तार कर लिया। फैजान राणा से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिससे उसके द्वारा पोस्ट वायरल की गई थी।
पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया सेल द्वारा सभी प्लेटफार्म पर गहरी नजर रखी जा रही है। अतः कोई भी भड़काऊ, आपत्तिजनक, भ्रामक पोस्ट न पोस्ट करे। औ ना ही कहीं और से आए पोस्ट को फॉर्वर्ड करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद