Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मोदी सरकार ने साझा की अपने 8 साल की उपलब्धियां





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  विवेल श्रीवास्तव 


    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 8 वर्षों के दौरान देश के शासन में किए गए विभिन्न पहलों और सुधारों के बारे में अपनी वेबसाइट (narendramodi.in) और MyGov से लेख और ट्वीट साझा किए हैं। ये लेख और ट्वीट आत्मनिर्भर भारत के पहलुओं, शासन के जन-केंद्रित और मानवीय दृष्टिकोण, रक्षा क्षेत्र के सुधारों और गरीब कल्याण को बढ़ावा देने के प्रयासों से संबंधित हैं।

    ये भी पढ़े-मेरठ के प्राचीन मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला

    प्रधानमंत्री मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, “130 करोड़ भारतीयों ने फैसला किया है कि वे भारत को आत्मानिर्भर बनाएंगे। आत्मनिर्भरता के लिए हमारा जोर वैश्विक समृद्धि में योगदान करने की दृष्टि से प्रेरित है।”उन्होंने कहा, “हमारी सरकार एक ऐसी सरकार है जो प्रत्येक भारतीय की परवाह करती है। हम जन-केंद्रित और मानवीय दृष्टिकोण से प्रेरित हैं।”


    ये भी पढ़े-जमात-ए-इस्लामी ने जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग पर जताई चिंता


    प्रधानमंत्री ने कहा, “नमो ऐप के इस लेख में रक्षा क्षेत्र में सुधारों की एक श्रृंखला पर प्रकाश डाला गया है जिसमें स्वदेशीकरण पर ध्यान केंद्रित करना, रक्षा गलियारे बनाना, रक्षा निर्यात को बढ़ावा देना और बहुत कुछ शामिल है।उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से प्रेरित होकर हमारी सरकार ने जन-समर्थक शासन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए हैं जो गरीबों, युवाओं, किसानों, महिलाओं और हाशिए के लोगों की मदद करते हैं।” 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .इस आर्टिकल को शेयर करे 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728