Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मेरठ के प्राचीन मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला


     

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  राजकुमार चौहान 

    मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा गांव में अराजक तत्वों ने प्राचीन मंदिर के महंत पर जानलेवा हमला किया। साथ ही मंदिर परिसर से सामान भी बाहर फेंक दिया। महंत ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

    ये भी पढ़े-जमात-ए-इस्लामी ने जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग पर जताई चिंता


    दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा गांव के प्राचीन शिव मंदिर में महंत जगदेव रहते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। शनिवार को दौराला थाने पहुंचे महंत ने बताया कि गांव के कई युवक मंदिर के आसपास नशा करते हैं। वह कई बार इन युवकों को मंदिर के आसपास से भगा चुके हैं। इसके बाद से ही युवक उन्हें भुगतने की धमकी देते आ रहे हैं।

    ये भी पढ़े- सीतामढ़ी: शिक्षक संघ राज्य इकाई बिहार के प्रत्येक जिलों एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

    शनिवार को गांव के युवकों ने मंदिर में पहुंच उन पर जानलेवा हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद मंदिर परिसर से उनका सामान भी बाहर फेंक दिया गया। मंदिर से चढ़ावे के रुपये और अन्य कीमती सामान लूट लिया गया। इसके बाद आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। अपनी आपबीती बताते हुए महंत थाने में ही बेहोश हो गए। पुलिस ने महंत को होश में लाकर आराम कराया। दौराला इंस्पेक्टर आरके पचौरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .इस आर्टिकल को शेयर करे 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728