Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर शहर बंद : यूजर चार्ज, ट्रेड लाइसेंस और पानी जलजमाव के विरोध में निगम प्रशासन के खिलाफ़ प्रदर्शन।


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / उमाशंकर गिरी 

    मुजफ्फरपुर: विभिन्न संगठनों द्वारा निगम प्रशासन के खिलाफ आज मुजफ्फरपुर शहर में बंद का एलान किया गया है। इसमे मुख्य भूमिका जन विकास मोर्चा की है। शहर की नरकीय स्थिति ट्रेड लाइसेंस और पानी टैक्स के खिलाफ मुजफ्फरपुर बंद को सफल बंनाने  के लिए शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर नुक्क्ड़ सभाओं का आयोजन किया गया था।


    ये भी पढ़े-भड़काऊ बयान पर पुलिस की कार्रवाई, नूपुर शर्मा, नरसिम्हनंद व ओवैसी समेत 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी


    व्यवसायियों से अपील की गई थी आज दुकान बंद रखे। हालांकि दोपहर 12 बजे तक बन्द का कोई खास असर नहीं दिख था है। इक्का दुक्का दुकानें ही बन्द है। वहीं सभी प्रमुख बाजार व मंडी अभी खुली हुई है। बन्द का आह्वान करने वालों की माने तो दोपहर बाद वे लोग मोर्चा निकालेंगे और दुकानों को शांतिपूर्वक तरीके से बन्द कराया जाएगा।  छाता बाजार, सरैयागंज टावर चौक और सिकंदरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के सदस्यों ने कहा था कि मुजफ्फरपुर के तमाम दुकानदार बंद कराने हेतु इंतजार कर रहे हैं। पूरे मुजफ्फरपुर के दुकानदारों की गोलबंदी तेज हो गई है। एवं सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

    ये भी पढ़े-तेजी से बायोटेक में आगे बढ़ रहा है भारत, पीएम मोदी ने गिनाए 5 बड़े कारण

    बंद गांधीवादी तरीके से ही होगा दुकानदार दुकान बंद कर अपने-अपने दुकानों के बाहर धरना प्रदर्शन के माध्यम से बंद को सफल बनाएंगे। साथ ही कहा कि इस बंद को सभी सामाजिक एवं राजनीति संगठन आगे आकर दुकानदार भाइयों के आंदोलन में सक्रिय समर्थन दें। साथ ही नगर के सभी जनप्रतिनिधि को भी व्यवसायियों के समर्थन में सड़कों पर उतरना चाहिए। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .इस आर्टिकल को शेयर करे 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728