Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    भड़काऊ बयान पर पुलिस की कार्रवाई, नूपुर शर्मा, नरसिम्हनंद व ओवैसी समेत 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / काजल कुमारी 

     नई दिल्ली:  पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बेहद आपत्तिजनक बयान के मामले के बाद अब दिल्ली पुलिस एक्शन में नजर आ रही है. इन लोगों के भड़काऊ बयानबाजी से धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने के मामले में एफआईआर दर्ज की है. जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. वे हैं  भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल, नरसिंहानंद के अलावा पीस पार्टी के प्रवक्ता शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन के नाम शामिल हैं. इसमें सबसे चौकाने वाला नाम AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का है. 

    ये भी पढ़े-तेजी से बायोटेक में आगे बढ़ रहा है भारत, पीएम मोदी ने गिनाए 5 बड़े कारण

    येति और ओवैसी दोनों के खिलाफ लगाई गई एक जैसी धाराएं

    भड़काऊ बयान देने और सोशल मीडिया पर नफरत भरे संदेश फैलाने के मामले में दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी नरसिंहानंद के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी नरसिंहानंद पर सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में नफरत फैलाने वाले संदेश प्रसारित करने, गलत और अपुष्ट खबरों को फैलाने, धार्मिक सद्भावना बिगाड़ने के आरोप सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .इस आर्टिकल को शेयर करे 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728