Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    कांग्रेस विधायक के आश्वासन पर तीन दिन तक चला शिक्षकों का अन्न सत्याग्रह तत्काल स्थगित



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  बिहटा संवाददाता

    बिहटा :  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिहटा द्वारा शिक्षकों के शोषण के विरुद्ध अन्न सत्याग्रह के तीसरे दिन आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों का व्यापक समर्थन मिला। शिक्षकों के प्रति बीइओ बिहटा संवेदनहीन रवैए पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति प्रकट हुए करते हुए इसकी घोर भर्त्सना की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों में ग्राम पंचायत राज कुंजवा, कौडिया, कंचनपुर खड़गपुर तारानगर, यमुनापुर, मचहलपुर लई, श्री चंद्रपुर, सिकंदरपुर के माननीय मुखियागण, जिला पार्षद बिहटा मध्य, पंचायत समिति श्रीरामपुर,  जाप प्रवक्ता रजनीश तिवारी, टीएस फोर प्रवक्ता नेहा सिंह आदि ने सामूहिक रूप से इनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए कड़ी निंदा की।

    उद्घाटन के छठे दिन गिरा जेपी गंगा पथ का मार्ग, दो दिन की बारिश से पटना में मरीन ड्राइव की हालत बिगड़ी

    सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही माननीय विधायक विक्रम सिद्धार्थ सौरव का आगमन हुआ। उन्होंने शिक्षकों के वाजिब मांगों का समर्थन करते हुए बीइओ बिहटा के तानाशाही रवैए की निन्दा की। उन्होंने दूरभाष पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिहटा से सम्पर्क कर शिक्षकों की वाजिब मांगों को पूरा करने को कहा तथा कटौती से सम्बन्धित पत्र निरस्त करने को आदेशित किया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विधायक महोदय से 48 घंटे का समय मांगने पर उन्होने दो दिनों का अतिरिक्त समय देते हुए इंक्रीमेंट कटौती वाले पत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने को कहा है।

    कन्हैया लाल के परिजनों से मिले सीएम अशोक गहलोत

     प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिहटा द्वारा कटौती से सम्बन्धित पत्र निरस्त करने के आश्वासन के आलोक में विधायक महोदय ने शिक्षकों को तत्काल आश्वासन देते हुए उनकी लड़ाई को अपनी लड़ाई बताते हुए जूस पिलाकर शिक्षकों का अन्न सत्याग्रह तुड़वाया।

    ISIS से लिंक निकला उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों का , जयपुर में भी रची थीआतंकी हमले साजिस

      सत्याग्रही शिक्षकों ने विधायक का मान रखते हुए अन्न सत्याग्रह तत्काल स्थगित कर दिया। साथ ही साथ कहा कि माननीय विधायक के आश्वासन एवं उनके समर्थन का मान रखते हुए सत्याग्रह स्थगित किया जाता है। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728