Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    उद्घाटन के छठे दिन गिरा जेपी गंगा पथ का मार्ग, दो दिन की बारिश से पटना में मरीन ड्राइव की हालत बिगड़ी



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  वशिष्ठ कुमार 


    पटना: मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर पटना में जेपी गंगा पथ के प्रथम फेज़ का उद्घाटन 24 जून 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। लेकिन उद्घाटन के छठे दिन ही सड़क के किनारे बना फुटपाथ अचानक धस गया। पटना में हुए दो दिनों की बारिश से फुटपाथ का यह हाल हो गया। जिस पर चल पाना भी अब मुश्किल हो गया है।  

    कन्हैया लाल के परिजनों से मिले सीएम अशोक गहलोत

    उद्घाटन के चंद दिनों के बाद ही मरीन ड्राइव की स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है। जेपी पथ के प्रथम फेज का उद्घाटन कुछ दिन पहले CM नीतीश कुमार के द्वारा किया गया था। मानसून के प्रवेश के साथ ही दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से मरीन ड्राइव पर सड़क के बगल में बना पाथवे धंस गया है।


    जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पाथवे से चलना भी अब मुश्किल हो गया है। उद्घाटन के छठे दिन पाथवे के धसने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पाथवे से होकर गुजर रहे लोग भी इसे देखकर हैरान हैं।  

    ISIS से लिंक निकला उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों का , जयपुर में भी रची थीआतंकी हमले साजिस

    बता दें कि जेपी गंगा पथ को लोग पटना का मेरिन ड्राइव भी कहते हैं। जो 3831 करोड़ की लागत से बना है। दीघा से दीदारगंज घाट तक बनने वाले इस मेरिन ड्राइव की लंबाई 20.5 KM है। पहले फेज में पीएमसीएच से दीघा घाट तक दोनों ओर फोरलेन रोड का काम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 24 जून को इसका उद्घाटन किया था।


     जेपी गंगा पथ से डेढ़ घंटे का सफर महज 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। बता दें कि उसी दिन यानि 24 जून को सीएम नीतीश इसके अलावे मीठापुर करबिगहिया आरओबी का भी उद्घाटन किया था। जेपी गंगा पथ के बनने से पटना के साथ-साथ उत्तर बिहार के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा। जेपी सेतु के पास से ही जेपी गंगा पथ बनायी गयी है। इसके अलावे अटल पथ को भी इससे जोड़ा गया है। 


    जेपी गंगा पथ के उद्घाटन के बाद इसकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। पिछले रविवार को तो मेरिन ड्राइव को देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी की यहां जाम की स्थित देखी गयी। पटना के मेरिन ड्राइव को देख लोग भी काफी खुश नजर आए। उद्घाटन के छह दिन बाद ही इसकी पोल खुल गयी। महज दो दिन की बारिश से सड़क किनारे बना पाथवे धस गया।

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728