एनडीआरएफ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / वशिष्ठ कुमार
पटना:अजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला मे 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 के अवसर पर 9 वी वाहिनी राष्टीय आपदा मोचन बल द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन बटालियन हेडक्वार्टर बिहटा, रीजनल रेस्पांस सेन्टर (सुपौल, राची) टिपील देवघर, दिदारगंज तथा प्रस्तावित टीम किशनगंज, गोपालगंज, मुज्जफरपुर, तथा भागलपुर मे तैनाती में टिमों के द्वरा योग कार्यक्रम में 9वी वाहिनी के सभी पद के कार्मिको ने श्री सुनिल कुमार सिंह, कमान्डेंट की देखरेख में बडे जोश एंव उत्साह के साथ बढ-चढ कर भाग लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया ।
ये भी पढ़े-स्वस्थ शरीर के लिए योग हमारे जीवन के लिए जरूरी
इस अवसर पर ध्यान तथा योग के विभिन्न आसनों व मुद्राओं का अभ्यास उपस्थित सभी कार्मीकों ने कुशल प्रशिक्षको की देखरेख तथा दिशा निदेश में किया। एन0डी0आर0एफ0 कार्मिको को योग के महत्व के बारे में भी बताया गया। श्री सुनिल कुमार सिंह, कमान्डेंट, 9 वी वाहिनी एन0डी0आर0एफ0 ने बताया कि योग के महतव्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ‘जो तन मन साधिये, लग जायेगा ध्यान। दिल घडकन को भापिये, होगा आत्मज्ञान ।।‘ नियमीत योगाभ्यास से तन और मन की विकार दूर होते है और इंशान की एकाग्रता प्राप्त होती है। योग हमारी जीवन शैली मे शामिल होगा तो निश्चित तौर पर हम शारीरिक रूप से मजबूत होंगे और स्फूर्ति का अहसास होगा। उन्होने बातया की योग के लिए मात्र 30 मिनट का वक्त निकालते है तो इसका दूरगामी सकरात्मक असर हमारे जीवन शौली में होगा।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद